यूएई-इंडिया सेपा काउंसिल और गलगोटिया विश्वविद्यालय मिलकर बनाएंगे स्टार्टअप लॉन्चपैड, युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच

ग्रेटर नोएडा, 28 जुलाई 2025। गलगोटिया विश्वविद्यालय और यूएई-इंडिया सेपा (CEPA) काउंसिल के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है, जिसके तहत संयुक्त रूप से स्टार्टअप लॉन्चपैड की स्थापना की जाएगी। यह पहल भारत के उभरते स्टार्टअप्स को वैश्विक विस्तार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत सेपा काउंसिल के निदेशक अहमद अलजनेबी द्वारा स्टार्टअप सीरीज़ की एक विस्तृत प्रस्तुति से हुई। उन्होंने कहा, “भारत के शैक्षणिक और इनक्यूबेशन संस्थान ऐसे स्टार्टअप तैयार कर रहे हैं जिनमें वैश्विक स्तर पर सफलता की असीम संभावनाएं हैं। यह साझेदारी स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ने और उनकी ग्रोथ को रफ्तार देने का माध्यम बनेगी।”

गलगोटिया विश्वविद्यालय के CEO डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा इकोसिस्टम देना है जहां वे इनोवेशन और उद्यमिता के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। सेपा काउंसिल के साथ यह साझेदारी हमारे अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मिशन को मजबूती प्रदान करती है।”

इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के बीच एक सहमतिपत्र (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए, जो नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दीर्घकालिक सहयोग की नींव रखता है।

गलगोटिया विश्वविद्यालय का इनक्यूबेशन सेंटर पहले से ही युवाओं को स्टार्टअप निर्माण की दिशा में व्यावहारिक मार्गदर्शन, इंटरडिसिप्लिनरी सहयोग और रणनीतिक मेंटरशिप प्रदान कर रहा है। अब यह साझेदारी छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शन और निवेशकों तक सीधी पहुंच दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र से हुआ, जिसमें छात्रों, स्टार्टअप संस्थापकों और शिक्षकों ने श्री अलजनेबी से सीधे सवाल पूछे। इस सत्र से प्रतिभागियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम की बारीकियों को समझने और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

यह गठजोड़ भारत-यूएई के बीच आर्थिक सहयोग के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो इनोवेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब--परम्परा द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये...
पाठ्यक्रम पर जीबीयू में राउंड टेबल मीट का आयोजन
पब में हुई मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
जेपी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं कक्षा का रिजल्ट रहा 100%
जर्मनी के वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना कहा से आया, पढ़े पूरी खबर
सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल ने झटका प्रथम स्थान, समूह गान प्रतियोगिता में रहा अव्वल।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सेक्टर बीटा-1 का किया निरीक्षण, बरगद-पीपल के पौधे लगाए
ग्रेनो प्राधिकरण की मकान, दुकान व शिक्षण संस्थान की योजना जल्द आएगी
सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो की मौत
भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में किया स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन
निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक,जानिए चुनाव प्रचार के क्या हो सकते हैं वि...
हाथरस मामले में कोई भी दोषी बचेगा नहीं, घटना के जिम्मेदारों को दिलाएंगे सजाः सीएम योगी
करोड़ों के ऑर्डर पाकर बूम-बूम हुई एक्‍सपोर्ट कंपनियां , ट्रेड शो को बताया बेहतरीन प्‍लेटफॉर्म, उत्त...
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यूपी की उच्च शिक्षा की उपलब्धियों का हो रहा है प्रदर्शन
यूपीआईटीएस 2024: रंगों और मनोरंजन का होगा अद्भुत संगम