CISCE फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का गौरवपूर्ण समापन: प्रयागराज और लखनऊ नॉर्थ ने दिखाया दम, खिलाड़ियों ने जीता दर्शकों का दिल

ग्रेटर नोएडा, 29 जुलाई।
सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय CISCE राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आज भव्य समापन हुआ। 27 जुलाई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राज्य भर के 10 ज़ोनों की 29 टीमों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान युवा खिलाड़ियों ने अनुशासन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। अंडर-19 वर्ग में गोरखपुर ने कानपुर नॉर्थ को 1-0 से हराया, जबकि लखनऊ नॉर्थ ने लखनऊ साउथ को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में प्रयागराज और कानपुर नॉर्थ ने शानदार जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबलों में प्रयागराज ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में 3-0 से विजय प्राप्त की। अंडर-19 वर्ग में लखनऊ नॉर्थ ने गोरखपुर को 3-0 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रतिभा भी खूब चमकी। अंडर-14 वर्ग में शुभम (प्रयागराज) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, आसिफ (प्रयागराज) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और अब्दुल रज़ी (कानपुर नॉर्थ) को टॉप स्कोरर घोषित किया गया। अंडर-17 वर्ग में सनी (प्रयागराज) और अंडर-19 में दिव्यानश (लखनऊ नॉर्थ) ने स्कोरिंग में बाज़ी मारी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य  जिप्सम पलाटी ने सभी खिलाड़ियों व कोचों को अनुशासित खेल भावना और संयम के लिए धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों के उत्साह, टीम भावना और खेल कौशल को नई उड़ान दी।

यह भी देखे:-

भारत का बदला रुख, तालिबान के साथ रिश्तों पर पुनर्विचार संभव, जानें क्‍या होगी रणनीति
फूमियो किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, वैक्सीन मंत्री तारो कोनो को मिली हार
शारदा विश्वविद्यालय में स्टेट क्वान की डू कराटे चैंपियनशिप का शानदार आगाज
कार व बाइक में टक्कर , एक कि मौत
फिल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" का प्रमोशन करने शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
ग्रेटर नोएडा प्रदूषण में आई गिरावट
चंद्रयान-3 : रहस्यमयी जानकारियां जुटाने में लगा रोवर प्रज्ञान, इसरो ने साझा की जानकारी
फरवरी 2023 तक उत्पादन शुरू करने की तैयारी में जुटी कोरियाई कंपनी स्टेरिऑन
सेन्ट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल में करियर मेला
मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदगी की शिकार हुई थी 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता, 21 सितंबर तक पुलिस रिमा...
फूलपुर गाँव में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
3 वर्षीय छात्र से बेड टच के मामले में बस चालक दोषी, कोर्ट ने सुनाई सजा
मोदी की कार्यवाही से काफी खुश हैं शारदा विश्वविद्यालय के शिक्षक
बार संचालकों को नियमानुसार बार संचालन के लिए निर्देश
दादरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्विफ्ट डिजायर और अवैध तमंचा बरामद