ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान शुरू

ग्रेटर नोएडा। सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर गांवों में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। इन गांवों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है, जिससे यहां की सीवर समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

यह कार्य पिछले माह शुरू हुआ है और दिसंबर 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत वर्क सर्किल-दो द्वारा इन गांवों को 130 मीटर रोड से गुजर रही मेन सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है।

प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने इसके लिए निर्देश जारी किए थे। वर्क सर्किल-दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने जानकारी दी कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर अनुमानित 5.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि इन गांवों की आंतरिक सीवर लाइनों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने से ओवरफ्लो की समस्या समाप्त होगी। इसके बाद न सिर्फ सड़कों पर गंदा पानी भरने की दिक्कत खत्म होगी, बल्कि गांवों का वातावरण भी अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बन सकेगा।

यह भी देखे:-

IIC रीजनल मीट 2025 में नवाचार की गूंज, GL बजाज बना इनोवेशन और उद्यमिता का केंद्र
UMANG ऐप: पुलिस स्टेशन-पेट्रोल पंप समेत इन सरकारी जगहों की मिलेगी लाइव लोकेशन, देखें लिस्ट
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आवंटन के साथ किया जनसंवाद, जल्द होगा समस्या का समाधान
पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गौतमबुद्ध नगर राजेश गौतम को मि...
दीपावली पर्व के मद्देनजर दनकौर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
दिल्ली में चला योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन
अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी पर आई.टी.एस. कॉलेज में निबंध, वाद-विवाद और कविता प्रतियोगिताएं
"GNIT कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों का शारदा हॉस्पिटल दौरा, वास्तविक क्लीनिकल अनुभव से समृद्ध ह...
Lara Dutta को इंदिरा गांधी के रूप में देख हैरान लोग, बोले- ‘मेकअप आर्टिस्ट को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाह...
खिलौना- टॉयज एंड गेम्स फेयर 2023 की क्रेताओं -विक्रेताओं ने की सराहना
जीआईएमएस में पीजीडीएम का  दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “मेराकी” का समापन 
बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार की कोरोना से मौत, अभी चार प्रत्याशी लड़ रहे संक्रमण से जिंदगी की जंग
सांसद नवनीत राणा ने 3100 जोड़ों संग की थी सामूहिक समारोह में शादी, जानें- कौन हैं विधायक पति
जब फरियादी की फरियाद सुनने के लिए गौतमबुद्धनगर डीएम जमीन पर बैठे
फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी: शातिर चोर गिरफ्तार, 6.60 लाख रुपये बरामद
UP Block Pramukh Election Result Live: मतदान के बाद नतीजे घोषित होना शुरू, जानें- बिसरख ब्लॉक गौतमबु...