निकाय चुनावों के जरिए उत्तर प्रदेश में आप करेगी एंट्री
ग्रेटर नोएडा । प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के जरिये आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में एंट्री करने जा रही है। आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के उपरान्त मीडिया से बातचीत के दौरान आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा को समाजवादी पार्टी – पार्ट 2 बताया।
इससे पहले राष्टीय प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने स्थानीय कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद किया। मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में मजबूती के साथ स्थानीय निकाय चुनावो में अपने पार्टी से .प्रत्याशी उतारेगी। इसमें जनता की बुनियादी समस्या को मुद्दा बनाया जायेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के लखनऊ, बनारस समेत तमाम शहरों के नगर निगमों में भाजपा काबिज है। इन सभी नगर निगमों में फर्जी सफाई कर्मचारी भर्ती मुद्दा, हॉउस टैक्स, वाटर टैक्स, नाली निर्माण में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है जिसे आम आदमी पार्टी चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा आगामी वर्ष जनवरी -फ़रवरी में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती से उत्तर प्रदेश में अपने नई पारी की शुरुआत करेगी।
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीद से भाजपा को प्रदेश की कमान सौंपी। लेकिन प्रदेश में कानून -व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने भाजपा को समाजवादी पार्टी – 2 बताया। उन्होंने कहा मध्यप्रेश मंदसौर में किसानों पर बर्बरता कर रही है। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के अनशन को नौटंकी बताया।
संजय सिंह ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने अनाज पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने का जो वादा किया था उसे वो पूरा करें। ईवीएम मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा अगर चुनाव आयोग ईवीएम से वोटिंग कराता है तो वीवीपैट का इस्तेमाल करे और 25 प्रतिशत का मिलान करे।
इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी के पी सिंह, जोन महिला विंग सचिव सीमा मल्होत्रा,ज़ोन कार्यकारिणी सदस्य रिंकेश त्यागी, सविता शर्मा, जिला प्रवक्ता संजीव निगम जोन यूथ विंग संयोजक अंकुश चौधरी, CYSS के जोन संयोजक मनीष सिंह, जिला सचिव एम पी सिंह सुमन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हाजी लाल मोहम्मद,जिला कोषाध्यक्ष अलीका अलिक, जेवर प्रभारी डा सुंदर सिंह निर्मल,दादरी प्रभारी परशुराम चौधरी,नॉएडा प्रभारी आफताब आलम, प्रतिमा शर्मा,राजकुमार भाटी मकोड़ा वाले ,राजकुमार प्रसाद,जय नारायण कौशिक,नॉएडा सह-संयोजक श्रीकांत वैध ,दिनेश सिंह तथा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।