हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक होली संपन्न कराने के लिए डीएम- एसएसपी ने ली बैठक

ग्रेटर नोएडा। होली के पर्व को पूरे जनपद में परंपरागत, हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक में सर्वप्रथम डीएम तथा एसएसपी के द्वारा पूरे जनपद के थानावार होली के पर्व को लेकर की गई तैयारी के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित थानाध्यक्षों को

दोनों अधिकारियों के द्वारा विशेष निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि होली के आयोजनों में असामाजिक तत्वों पर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा विशेष नजर बनाकर रखी जाए और हुड़दंगियों पर भी होली के त्यौहार पर सभी पुलिस अधिकारियों के द्वारा निगाह रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर किसी प्रकार की नई परिपाटी का आरंभ न किया जाए और परंपरागत जहां पर जुलूस निकाले जाएंगे वहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कहा कि समस्त अधिकारीगण इस अवसर पर विशेष कार्रवाई करेंगे और अपने अपने क्षेत्र में निरंतर रूप से भ्रमण करते हुए पूरे जनपद में होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार के द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि उनके द्वारा भीड़भाड़ वाले बाजारों में व्यापक स्तर पर नजर बनाकर रखी जाए और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाए । उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के द्वारा रात्रि एवं सायं काल पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए और शराब की अवैध बिक्री एवं सप्लाई पर विशेष कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों का यह भी आह्वान किया कि विगत घटनाओं के आधार पर भी पुलिस अधिकारियों के द्वारा अपनी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं और जहां पर उन्हें आवश्यक लगे वहां पर अधिक पुलिस बल तैनात किया जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, पुलिस अधीक्षक नगर ए के सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात ए के झा, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा महेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर राजेश कुमार अन्य अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

यह भी देखे:-

मनोज भाटी बोड़ाकी बने गौतमबुद्ध नगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
दादरी प्रकरण पर विपक्षी पार्टियां सेंक रही हैं रोटियां : ठाकुर धीरज सिंह प्रदेश अध्यक्ष, राजपूत उत्थ...
हटाए गए AKTU VC प्रो.पीके मिश्रा,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को दिया AKTU का एडिशनल चार्ज
सिटी हार्ट अकादमी में बच्चो द्वारा हुआ पौधारोपण
योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे
सांस्कृतिक जुड़ाव से संभव होगा अखण्ड भारत: वेदपाल जी
ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष 
वृद्धाश्रम में दैनिक उपयोगी उपकरण व खाद्य सामग्री केनरा बैंक ने उपलब्ध कराया
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने बेसहारा लोगों को बांटे गर्म कपड़े
दादरी महापंचायत में गुर्जरों ने किया दीपावली नहीं मनाने का ऐलान
दुर्गा अष्टमी व  नवमी  पर हिन्दू युवा वाहिनी ने झुग्गी-बस्तियों  में फल  वितरण किया 
गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
निर्माण कार्य बंद कराने पर दो दर्जन नामजद समेत 80 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज , किसान घेरेंगे तहसील
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
दादरी रेलवे फाटक 15 मई तक रहेगा बंद
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित