इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा — 22 जुलाई 2025
औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 12 में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने की शिकायत पर ओएसडी गुंजा सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल जेसीबी, डंपर और मजदूर लगाकर गार्बेज हटवाने के निर्देश दिए और भविष्य में ऐसा करने वाले वाहनों को जब्त करने तथा भारी जुर्माना लगाने का आदेश दिया।
🔸 ओएसडी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थल पर अवैध रूप से कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएँगे।
🔸 उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्धारित स्थलों के अलावा किसी स्थान पर कूड़ा फेंकने की अनुमति न दी जाए।
🔸 सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाही करने पर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक आरके भारती, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक मनोज चौधरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
