सलाखों के पीछे पहुंचे पति-पत्नी, मिलकर कर रहे थे ये अपराध

नोएडा : सेक्टर – 20 थाना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर स्मैक की तस्करी करते पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है . पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दम्पति शातिर किस्म के अपराधी हैं . इनपर विभिन्न धाराओं में तकरीबन 2 दर्जन से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं.

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 20 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 9 के झुग्गी से सिकंदर पुत्र मोहम्मद नासिर और उसकी पत्नी मोनिका को गिरफ्तार किया. पुलिस को पत्नी मोनिका से अवैध स्मैक की 416 पुड़िया जिसका वजन 285 ग्राम और सिकंदर से 220 पुड़िया जिसका वजन 150 ग्राम है, बरामद किया है . पुलिस ने जब दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला तो इनके जुर्म की लम्बी फेरहिस्त निकल कर सामने आ गयी. दम्पति के खिलाफ 28 मुक़दमे दर्ज है. जिसमे पति सिकंदर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, 110 जी और एन्दीपीएस के तहत 25 मुक़दमे नोएडा सेक्टर – 20 और सनलाइट कॉलोनी दिल्ली में दर्ज हैं. पत्नी मोनिका के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुक़दमे सेक्टर 20 थाना में दर्ज हैं. पुलिस ने बताया सिकंदर शातिर किस्म का लूटेरा है. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

यह भी देखे:-

अन्तर्राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश , 5 बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद
नोएडा : शातिर भूमाफिया गिरफ्तार
सेक्टर-63 पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा, चोरी की बाइक और हथियार बरामद
शाहबेरी का बिल्डर गिरफ्तार, अवैध ईमारत बना कर बेचने का आरोप, गैंग्स्टर की होगी कार्यवाही
नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, गुलेल से कार का शीशा तोड़ कर चोरी करने मा...
दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत
बच्चे के विवाद में पति बना हत्यारा
नोएडा एसटीएफ ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, जानिए पूरी खबर
घर में चोरी करने वाली महिला चोर गिरफ्तार: 58,500 रुपये और सामान बरामद
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पर मिली एक लहूलुहान महिला, एक आटो चालक ने महिला को हॉस्पिटल में भर्त...
बाइक बोट स्कैम मामले में एक और गिरफ्तार
शौचालय के पास से ई -रिक्शा चोरी
जान की परवाह किये बिना दो बहादुर बहनों ने बदमाशों से लिया लोहा
घर मे बंद बोरे में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
पुनर्निर्माण के दौरान ईमारत गिरी, बच्चे की गई जान