जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट : दिल्ली इलेवन क्रिकेट टीम बनी विजेता

ग्रेटर नोएडा : डेल्टा तीन सेक्टर में खेले जा रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। चौथे संस्करण के इस मैच में मेजबान दिल्ली इलेवन की टीम ने 17 रन से प्रवीण नागर एकेडमी को हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

भरत को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली इलेवन टीम ने 25.3 ओवर में 78 रन का लक्ष्य खड़ा किया। एजाज ने 34 गेंद में दो चौकों की मदद से 27 रन व आशीष ने 11 रन की पारी खेली। गेंदबाज आयुष ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट व राहुल ने पांच ओवर में पांच रन देकर एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रवीण नागर एकेडमी 24वें ओवर में 63 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज राहुल ने 35 गेंद में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए व तुषार ने तीन रन बनाए। दिल्ली इलेवन के गेंदबाज भरत ने चार व कृषार्थ ने दो विकेट लिए।

यह भी देखे:-

ASIAN PARA GAMES 2023: सुहास एल वाई ने भारत के लिए जीता गोल्ड, भारतीय एथलीट्स का गोल्ड मेडल जीतन...
ग्रेटर नोएडा की होनहार तान्या का भव्य स्वागत, स्पेशल ओलंपिक्स में जीते दो रजत पदक
शारदा विश्वविद्लाया में संतोष ट्राफी का समापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अंतरराष्ट्रीय कराटे सेमिनार, जापानी प्रशिक्षकों ने दिया विशेष प्रशिक्षण
एडुको फुटसल चैंपियन ट्रॉफी पर गलगोटिया विल्स का कब्ज़ा, फैज़ान बने मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट
देखें VIDEO, समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का शानदार समारोह
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़: DPL सीज़न 2 में जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरी दमदार स्क्वॉड!
कबड्डी के साथ गौतम बुद्ध नगर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 उत्तर प्रदेश की हुई शुरुआत
एनबीए बास्केट बॉल प्रतियोगिता : गलगोटिया की टीम बनी उपविजेता
मदनलाल एकेडमी ने सोनेट को हरा एसएन दुबे क्रिकेट खिताब पर कब्जा किया
750 किमी की साहसिक साइकिल राइड: प्रदूषण से बचाव और स्वस्थ जीवन का संदेश
प्रथम ग्रेनो मोटिवेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए गौतम बुद्ध नगर के छह खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम में चयनित
स्केटिंग चैंपियनशिप में एस्टर रोलर स्केटिंग अकैडमी के बच्चों ने जीते कई मेडल्स
RYAN GREATER NOIDA WON GOLD MEDALS IN INTERNATIONAL TAEKWONDO CHAMPIONSHIP AT THAILAND
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिखर धवन व राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,...