गौतमबुद्धनगर न्यायालय में प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान का हुआ स्वागत, बार एसोसिएशन ने रखीं समस्याएं

गौतमबुद्धनगर, 19 जुलाई 2025 — जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को एक महत्वपूर्ण अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला जज मलखान सिंह की उपस्थिति में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से प्रस्तुत किया।

बार अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह भाटी द्वारा रखे गए प्रमुख बिंदुओं पर न्यायमूर्ति ने गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और बार सभागार में पुनः आने की सहमति भी दी।

प्रमुख मुद्दे, जिन पर चर्चा हुई:

1. अधिवक्ता चेम्बर्स हेतु आरक्षित भूमि पर बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिए बजट आवंटन का अनुरोध।

2. रिक्त न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति।

3. न्यायालय परिसर में कॉमर्शियल कोर्ट एवं लारा कोर्ट की स्थापना।

4. महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रेच और अलग बार रूम की व्यवस्था।

5. न्यायालय परिसर में पर्याप्त विद्युत प्रकाश, आरओ जल संयंत्र, शौचालयों, मल्टी-लेवल पार्किंग और ऊपरी मंजिलों तक पहुंच के लिए लिफ्ट व सीढ़ियों का निर्माण।

6. परिवार न्यायालय को नवीन भवन में स्थानांतरित करना।

7. संतुलित न्यायिक अधिकारियों हेतु न्यायालय कक्षों का निर्माण।

8. सीबीआई कोर्ट और भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की स्थापना।

9. जिला उपभोक्ता फोरम से मुख्य न्यायालय परिसर के बीच गेट की सुविधा।

10. दिल्ली की तर्ज पर सत्र वादों को सीधे सत्र न्यायालय में दाखिल करने की व्यवस्था।

11. जो न्यायिक अधिकारी अधिवक्ताओं को अध्यापन में सहयोग देना चाहें, उन्हें अनुमति प्रदान की जाए।

12. न्यायालय कक्षों का डिजिटलाइजेशन।

13. अधिवक्ताओं के बैठने हेतु कुर्सियों की व्यवस्था और एसी के आउटडोर यूनिट को बरामदे से हटाना।

14. एनआई एक्ट की विशेष अदालत तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता।

15. मेरठ की तर्ज पर उच्च न्यायालय में सीधे केस फाइलिंग की सुविधा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव अजीत नागर, जगदीश भाटी, चरण सिंह भाटी, विदत्त कौशिक, अजीत भाटी, के.के. सिंह, ठा. शीशपाल सिंह, कृष्ण भाटी, गजराज नागर, सुरेन्द्र बैसोया, नीरज भाटी, श्याम सिंह भाटी, रिंकू यादव, सचिन भाटी, प्रिन्स भाटी, आदेश बंसल, विशाल नागर, यशवीर नागर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति चौहान का आभार जताया और अपेक्षा व्यक्त की कि बार द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।

यह भी देखे:-

YAMUNA AUTHORITY  के हर ब्लॉक में बनेंगे बनेंगे नर्सरी स्कूल, मिल्क बूथ, क्रेज, डिस्पेंसरी
सड़क हादसे में एक युवक की मौत
एनटीए के खिलाफ नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III में कक्षा XII के विद्यार्थियों के लिए हर्षोल्लासपूर्ण विदाई समा...
आठ उद्योगों के प्लॉट पर अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में IEEE सम्मेलन IC3ECSBHI-2025 का उद्घाटन, तकनीकी प्रगति पर चर्चा
शिक्षक हितों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का डीबीईओ से संवाद, सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौं...
ग्रेटर नोएडा में "जैकसन अभिकिड्स केयर सेंटर" का भव्य शुभारंभ वंचित बच्चों के लिए नया सशक्त प्लेटफॉर...
वेलफेस्ट इंडिया 2025: समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम, आयुरयोग और एल्डरकेयर एक्सपो ...
नियम विरूद्ध शासनादेश के विपरीत की जा रही फीस वृद्धि पर की जायेगी कार्यवाही : धीरेन्द्र सिंह
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया अंत्योदय मेले के उद्धाटन, कहा जन-जन तक सरकारी योजना पहुँचाने में ...
आॅपरेशन मुस्कान चलाकर ढूंढ़े 86 लापता बच्चे
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जेवर को लेकर क्या सोच रहे हैं स्कूली छात्र-छात्राएं
नोएडा में रोजगार मेले की सफलता: 109 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर, उजले भविष्य की ओर बढ़े कदम
ड्राईवर को झपकी आई , बेकाबू होकर पलटी बस, यात्री हुए चोटिल
आवंटियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नंद गोपाल गुप्ता