ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डाढ़ा गांव के 104 किसानों को दिए आबादी भूखंड, 40 भूखंडों का पारदर्शी ड्रॉ संपन्न

ग्रेटर नोएडा, 19 जुलाई — डाढ़ा गांव के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छह फीसदी आबादी भूखंड के तहत गांव के 104 पात्र किसानों को उनके हक का भूखंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में समान आकार वाले 40 भूखंडों का ड्रॉ पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई

किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
लंबे समय से अधिग्रहण के बाद भूखंड आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से गुहार लगाई थी। सीईओ ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग ने 104 भूखंडों का नियोजन पूरा कर लिया और आबादी भूखंड विभाग ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ड्रॉ का आयोजन किया।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में हुआ ड्रॉ
इस ड्रॉ में दादरी विधायक के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमारसंदीप रावल मौजूद रहे। पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना करते हुए किसानों ने प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया।

जल्द मिलेगा आवंटन पत्र, होगी लीज डीड की प्रक्रिया
एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सभी पात्र किसानों को शीघ्र ही आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे और लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सीईओ एनजी रवि कुमार ने आश्वासन दिया कि डाढ़ा की तर्ज पर अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड दिए जाएंगे।

किसानों को मिला उनका हक, भरोसे का जीत
इस पहल से न केवल किसानों का हक उन्हें मिला है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित की नीति को भी मजबूती मिली है।

 

यह भी देखे:-

आचार सहिंता लगते ही डीएम बी.एन. सिंह एक्शन में , हटने लगे होर्डिंग और बैनर
पार्कों व ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही पर दो फर्माों का भुगतान रोका, तीन के भुगतान में कटौती
गौतमबुद्ध नगर में सांसद-विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन, रबूपुरा में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह
देश में अमन,शांति व सद्भावना जरूरी - नंद गोपाल वर्मा
ग्रेनोवासियों को दिवाली पर मिल जाएगा स्मार्ट एलईडी लाइट का तोहफा
रामलीला से मंच से हुआ भव्य कन्या पूजन, भरत मिलाप, सूर्पणखा प्रसंगों का हुआ मंचन.....ग्रेटर नोएडा वेस...
ग्रेनो प्राधिकरण चेयरमैन राहुल भटनागर ने किया सेक्टर का दौरा
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ में तीन दिवसीय प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे का सफल आयोजन
"एक शाम देश के नाम " में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने किया कला का प्रदर्शन
थैंक्सगिविंग डे पर नन्हों ने जताई कृतज्ञता: जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, कार्ड,...
हाईटेक सिटी के किसानों ने दादरी तहसील कार्यालय का घेराव किया
दादरी विधायक तेजपाल के नेतृत्व में किसानों ने लखनऊ में उठाई समस्या
कल का पंचांग, 2 सितंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
एवीजे हाइट सोसाइटी की महिलाओं ने उत्पीड़न का लगाया आरोप
योग और स्वास्थ्य: नौका संचालनासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
भनौता में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर