ऑटो में बैठी महिला यात्री का मंगलसूत्र उड़ाया, दो महिला चोर मौके पर ही पकड़ी गईं

  • सूरजपुर में जनता की सतर्कता से हुई त्वरित गिरफ्तारी, चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में बुधवार को ऑटो में सफर कर रही महिला यात्री का सोने का मंगलसूत्र चोरी करने वाली दो महिला चोरों को पुलिस और स्थानीय जनता की सतर्कता से मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपित महिलाओं की पहचान संगीता पत्नी महेश (26 वर्ष) और रेशमा पुत्री बहादुर (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना चान्ट, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

घटना 17 जुलाई की है जब दोनों आरोपी महिलाएं सूरजपुर कस्बे से घंटा गोलचक्कर के लिए एक ऑटो में सवारी बनकर बैठीं। ऑटो में पहले से बैठी एक महिला के गले से करीब आधा तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। पीड़िता को चोरी की भनक लगते ही शोर मचाया गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों महिला चोरों को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मु.अ.सं. 404/2025 दर्ज कर अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है।

थाना सूरजपुर पुलिस ने जनता की सजगता और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में आम नागरिकों की सतर्क भागीदारी अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी देखे:-

तुगलपुर में किन्नर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान
पानी सप्लाई लाइन लीकेज से अल्फा-1, 2 में हाहाकार, गंदा पानी आने पर भड़के लोग
बैंक डकैती के मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
हॉर्न सुन बिदका भैंसा, नाले में डूबकर मौत
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
पुलिस एनकाउंटर में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, भारी मात्रा में हथियार और चोरी का सामान बरामद
दैनिक रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के प्रयास से दनकौर शकूरबस्ती दि...
कासना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे, आधा दर्जन लूट की मोबाईल बरामद
यूपी रोडवेज करेगा प्रदुषण मुक्त बसों का संचालन
यूजीसी कानून के विरोध में करणी सेना का ऐलान, आंदोलन तेज करने की तैयारी
Aryan Khan Bail Rejected: एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्...
गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत: वैदिक मंत्रों और श्रद्धा से गुंजा ग्रेटर नोएडा
सियासत से सत्ता : गुजरात के बदलाव में यूपी के लिए भी बड़ा संदेश, असंतुष्टों को नसीहत
जेवर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक मे सभासदो का हंगामा, बैठक स्थगित
देखें VIDEO, जब बच्चों की लड़ाई में बड़े कूदे और गलफ़त में कर डाली बेगुनाह की हत्या
WhatsApp में जल्द दिखेंगे ये तीन बड़े बदलाव, नये फीचर को अपडेट किया गया