निवेश पर अच्छा ब्याज देने का लालच देकर लाखों की ठगी

नोएडा । थाना सेक्टर 63 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि निवेश पर अच्छा ब्याज देने का लोभ देकर एक व्यक्ति ने उनसे लाखों रुपए की ठगी कर ली। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पेशे से वकील एक कंपनी चलाते हैं। उन्होंने उनसे तथा उनके जैसे कई लोगों से अपनी कंपनी में निवेश करवाया तथा एक प्रतिशत प्रति माह ब्याज देने का आश्वासन दिया। पीड़ित के अनुसार निवेश के बाद कुछ महीने तक आरोपी ने उन्हें पैसे दिए, लेकिन अब ब्याज और मूलधन नहीं दे रहे हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उनसे 11 लाख 35 हजार 415 रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उनके पैसे से दिल्ली में जमीन खरीद ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता
26 साल बाद दो लोगों पर दर्ज कराया रेप का केस जब बेटे ने पूछा बाप का नाम, होगी डीएनए जांच
किसान आंदोलन के बीच केंद्र का फैसला- खरीफ फसलों पर MSP 50% तक बढ़ाई गई, तिल पर सबसे अधिक 452 रूपए प्...
आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026: ग्रेटर नोएडा में वैश्विक खरीदारों की चहल-पहल, निर्यातकों के लि...
CBSE Board Exam 2021 : सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान 
Breaking: दिल्ली -एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, देर तक लोगों ने महसूस किए झटके
नोएडा : बाल संप्रेक्षण गृह मे लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर
आंबेडकर जयंती पर सपाइयों ने बाबा साहेब को दी श्रद्धाजंलि
अपहरण व रिश्वत मांगने के आरोप साइबर थाने का कांस्टेबल समेत 2 गिरफ्तार, दारोगा समेत पाँच कांस्टेबल फ...
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल में प्रेप क्लास के नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह, उज्ज्वल भविष्य क...
नेफोवा के नेतृत्व में होम बायर्स ने किया प्रदर्शन , दी गिरफ्तार
नन्हक फाउंडेशन: जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण
GMA का 35वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, “भविष्य को सशक्त बनाना – भारत की दिशा” पर हुआ मंथन
शारदा यूनिवर्सिटी के जॉब फेयर में 31 कंपनियों ने लिया हिस्सा, छात्रों को मिले रोजगार के अवसर
महिला को 5 गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतारा
आमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने नेफोमा बेनर तले मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन, डीसीपी स...