सोने की चेन लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा । थाना दादरी पुलिस में चेन लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई दो सोने की चेन ,अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मुकेश यादव पुत्र राम अवतार उम्र 25 वर्ष ,संजू यादव पुत्र राजाराम यादव उम्र 25 वर्ष तथा गौरव वाल्मीकि पुत्र मुंशीलाल उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई दो सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये बदमाश 16 जुलाई को एक व्यक्ति से सोने की चेन लूट कर भाग रहे थे। पुलिस को लूट की सूचना मिली, पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया।

यह भी देखे:-

वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर युवती से ठगी
फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ों की जमीन का करवाया बैनामा, दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार के इनामी बदमाश को दादरी पुलिस ने दबोचा
व्हाट्सएप के जरिए 78 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
बादलपुर ने वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार
हथियार के नोंक पर कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट
17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था मारा गया बदमाश
मॉडर्न स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई
गौतम बुद्ध नगर में नव वर्ष पर बीएनएनएस एक्ट की धारा 163 लागू, जुलूस और ड्रोन पर रोक
जिला बदर बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार
लाखों रुपए लेकर भी ठीक से नहीं की मकान की मरम्मत, दो छत गिरी, मुकदमा दर्ज
ऑटो एक्सपो देखने के चक्कर में 13 युवक पहुँच गए हवालात
यमुना एक्सप्रेसवे पीसीआर में कैंटर ने मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा : दोहरे हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
सफाई मजदूरों की नई कमेटी का हुआ गठन