डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत, एक घायल
नोएडा । थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं विजय कुमार पुत्र जंगली प्रसाद उम्र 55 वर्ष तथा प्रदीप कुमार पुत्र मुरारी लाल उम्र 40 वर्ष को एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सेक्टर 71 अंडरपास के यू-टर्न के पास टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि दोनों इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर में विजय को मृत्यु घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
