चोरी-लूट में लिप्त दो शातिर गिरफ्तार: सेक्टर-60 नोएडा से चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर
नोएडा, 13 जुलाई 2025: थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से चोरी की एक बाइक और लूट/चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने राजू यादव पुत्र भोजराम सिंह और राजन कुमार पुत्र शैलेश कुमार को बाबा ईलाईची कंपनी, सेक्टर-60, नोएडा के पास से दबोचा। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL3SEV-9591), एक मोटोरोला और एक नार्जो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि बरामद मोटरसाइकिल को आरके पुरम, दिल्ली से चुराया गया था, जबकि एक मोबाइल फोन सेक्टर-59, नोएडा से छीना गया था और दूसरा कल्याणपुरी, दिल्ली से चोरी किया गया था।
जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट क्राइम ब्रांच में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं, मोटोरोला मोबाइल फोन को लेकर सेक्टर-58, नोएडा में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी कम नहीं
राजन कुमार (20 वर्ष) निवासी नेहरू गार्डन, खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले:
1. मु.अ.सं. 018002/2025, धारा 303(2) बीएनएस – ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट क्राइम ब्रांच, दिल्ली
2. मु.अ.सं. 239/2025, धारा 304(2) बीएनएस – थाना सेक्टर-58, नोएडा
3. मु.अ.सं. 241/2025, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस – थाना सेक्टर-58, नोएडा
4. मु.अ.सं. 03/2025, धारा 25/9 आर्म्स एक्ट – थाना सेक्टर-24, नोएडा
राजू यादव (24 वर्ष) निवासी नेहरू गार्डन, खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले:
1. मु.अ.सं. 018002/2025, धारा 303(2) बीएनएस – ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट क्राइम ब्रांच, दिल्ली
2. मु.अ.सं. 239/2025, धारा 304(2) बीएनएस – थाना सेक्टर-58, नोएडा
3. मु.अ.सं. 241/2025, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस – थाना सेक्टर-58, नोएडा
4. मु.अ.सं. 78/2022, धारा 379, 411 भादवि – थाना सेक्टर-58, नोएडा
5. मु.अ.सं. 79/2022, धारा 414 भादवि – थाना सेक्टर-58, नोएडा
6. मु.अ.सं. 392/2024, धारा 317(5), 345(3) बीएनएस – थाना कौशांबी, गाजियाबाद
