उमेश राठी बने मेरठ मंडल जूनियर शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा में हुआ भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ मेरठ मंडल का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन समारोह आज ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंडल के सभी जनपदों से नामांकन प्राप्त होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई, जिसमें गौतम बुद्ध नगर के ब्लॉक दनकौर के जूनियर हाई स्कूल खानपुर में कार्यरत शिक्षक उमेश राठी को मेरठ मंडल अध्यक्ष और मेरठ की अंजू शर्मा को महामंत्री चुना गया।

इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में विमल कुमार शर्मा (बुलंदशहर) को कोषाध्यक्ष, शीतल कुमार त्यागी (मेरठ) को मंत्री, भरत कुमार (बुलंदशहर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि अनिल कुमार (बुलंदशहर), कृष्ण कुमार शर्मा (गौतम बुद्ध नगर), रतन पाल सिंह (मेरठ), मनीष कुमार (मेरठ), किरण कुशवाहा (गौतम बुद्ध नगर), सतीश चंद्र (गौतम बुद्ध नगर) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
दीपक बालियान (गौतम बुद्ध नगर) और ज्ञानचंद (गौतम बुद्ध नगर) को संयुक्त मंत्री बनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय/प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने की, जबकि प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत (मथुरा) एवं विनोद पंवार (अध्यक्ष, सहारनपुर मंडल) ने की।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक हितों के लिए संगठित होकर संघर्षशील रहना आवश्यक है।
प्रांतीय महामंत्री ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और निष्ठा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज नागर एवं ब्लॉक महामंत्री पम्मी मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर निरंजन नागर, जिला महामंत्री शकरुद्दीन खान, जिला कोषाध्यक्ष सतपाल लोहिया, उपाध्यक्ष संजय भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर नागर, बुलंदशहर से जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज एवं महामंत्री रणजीत सिंह, गाजियाबाद जिला संयोजक अनिल शर्मा, हापुड़ से जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा व महामंत्री बाबूराम, मेरठ जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, जिला महामंत्री विकास शर्मा, बागपत जिलाध्यक्ष विकास मलिक सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन शिक्षक एकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अफगानिस्तान में तालिबानी जुल्म: लौट आए क्रूरता के दिन, पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई...
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड चल रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सपाइयों ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक
ग्रेटर नोएडा जिला कारागार में बंदी ने की आत्महत्या
मुरादनगर की दशकों पुरानी मांग पूरी, डीएम रविंद्र कुमार मांदर ने दिए सड़क निर्माण के आदेश, जनता में ...
योगी राज में दुरुस्त हुआ यूपी का स्वास्थ्य
यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
महिला उन्नति संस्थान ने पुलिस कमिश्नर को किया सम्मानित
बारिश व बाढ़ के चलते स्कूल बंद करने के आदेश
जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा ने संकाय सदस्यों के साथ न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर का दौर...
जीएलबीआईएमआर के छात्रों ने स्वच्छता -वृक्षारोपण अभियान चलाया
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
यमुना प्राधिकरण आठ करोड़ खर्च कर लगवाएगा 125 सीसीटीवी
बाढ़ से निपटने को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी तैनात
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की बड़ी कार्र...