होली से पहले दादरी में हुई शांति बैठक

दादरी : होली के पावन पर्व को सद्भाव व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शनिवार को दादरी कोतवाली में शांति बैठक का आयोजन किया गया। शांति बैठक में शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। शांति बैठक की अध्यक्षता करते हुए दादरी के उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारा, आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ाने वाला होता है। इस त्योहार पर लोगों को आपसी मतभेद भूलकर एक दूसरे को भाईचारा बढ़ाना चाहिए। होली के दिन जिस तरह रंगों में रंग मिल जाते हैं, उसी तरह लोगों के दिल मिल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने होली के त्योहार पर माहौल खराब करने या बिगाड़ने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दादरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा ने लोगों से होली के दिन अधिक शराब न पीने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि शराब पीकर हुड़दंग न करे, बल्कि सूखे रंगों से होली मनाएं। मादक पदार्थ का सेवन कर या अधिक शराब पीकर वाहन चलाने से परहेज करें। उन्होंने लोगों से अपील की किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि आपराधिक तत्वों को पकड़ा जा सके। शांति बैठक में दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन ¨सह, दिनेश पंडित, अय्यूब मलिक, एचके शर्मा, नईम मेवाती समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे

यह भी देखे:-

जैविक कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों में सुधार की आवश्यकता- सुनील बर्थवाल, वाणिज्य सचिव
कोहरे का कहर , यमुना एक्सप्रेसवे पर आपस में भीड़ी कई गाड़ियां , विदेशी महिला घायल
10 दिन वेंटिलेटर पर जंग जीतकर लौटा 9 वर्षीय मासूम, कूल्हे के खतरनाक बोन इंफेक्शन पर फोर्टिस की निर्ण...
उद्यमियों ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को गिनाई समस्या
जेवर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर प्रशासन सक्रिय, प्रभावित किसानों के लिए गांव-गांव लगेंगे प्रतिकर कैंप
योग और स्वास्थ्य: वात निरोधक योगासन के लाभ, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
भाजपा का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” 7-8 मार्च को ग्रेटर नोएडा में
उद्यमियों की समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण अधिकारी से आईआईए पदाधिकारियों ने की मुलाकात
आस्था और उल्लास के बीच आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में गणेश उत्सव का समापन
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में "ऑर्केस्ट्रा दिवस" की सुरमयी प्रस्तुति, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन
पाली गाँव के युवाओं ने तालाब को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया
गौतम बुद्ध नगर डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा "10वाँ गौतम बुद्ध नगर जिला डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप ...
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 8 मार्च को होगी परीक्षा, नोएडा में बना परीक्षा केंद्र
शारजाह में हिंदी संवर्धन कार्यशाला: खाड़ी देशों में हिंदी शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल
अन्नपूर्णा होस्टल्स में सजा क्रिसमस क्राफ्ट मार्केट, स्थानीय कारीगरों के संग उमड़ा रंगीन उत्सव
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव