यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना RPS09/2025 का ड्रा शांतिपूर्वक संपन्न, कुल 54225 पात्र आवेदकों में से 276 को मिला भूखण्ड

ग्रेटर नोएडा, 11 जुलाई 2025 | यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की बहुप्रतीक्षित आवासीय भूखण्ड योजना RPS09/2025 का ड्रा शुक्रवार को शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। ड्रा का आयोजन प्राधिकरण के कार्यालय में किया गया, जिसकी लाइव वेबकास्टिंग Greno News यूट्यूब चैनल के माध्यम से की गई।

इस योजना में कुल 54289 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 64 आवेदन अपात्र घोषित किए गए। अंतिम रूप से 54225 पात्र आवेदकों को मुख्य ड्रा में शामिल किया गया। ड्रा प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि एक ही खाता संख्या से दो या दो से अधिक आवेदकों द्वारा कुल 87 आवेदन किए गए थे, जो कि ब्रोशर की शर्त संख्या 15डी की उप-शर्त संख्या 04 के अंतर्गत आते हैं। इन 39 खातों में से प्रत्येक से केवल एक पात्र आवेदन को ही मुख्य ड्रा में सम्मिलित किया गया।

भूखण्डों का वर्गीकरण एवं ड्रा विवरण:

1. किसान एस.सी. श्रेणी (200 वर्ग मीटर):
10 भूखण्डों के लिए 95 आवेदकों (SC-Handicapped: 2 + SC: 93) का ड्रा।

2. सामान्य दिव्यांग कृषक श्रेणी (200 वर्ग मीटर):
2 भूखण्डों के लिए 8 आवेदकों का ड्रा।

3. सामान्य किसान श्रेणी (200 वर्ग मीटर):
36 भूखण्डों के लिए 412 आवेदकों का ड्रा।

4. सामान्य दिव्यांग श्रेणी (200 वर्ग मीटर):
11 भूखण्डों के लिए 459 आवेदकों (Blind-Handicapped: 31 + General Handicapped: 428) का ड्रा।

5. सामान्य श्रेणी (200 वर्ग मीटर):
217 भूखण्डों के लिए 53251 आवेदकों का ड्रा।

ड्रा समिति का गठन:

ड्रा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था, जिसमें निम्न अधिकारी शामिल रहे:

शैलेन्द्र कुमार भाटिया, विशेष कार्याधिकारी – अध्यक्ष

अजय शर्मा, विशेष कार्याधिकारी – सदस्य

अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (वित्त) – सदस्य

राजेन्द्र भाटी, महाप्रबंधक (परियोजना) – सदस्य

मनीष सिंह, तहसीलदार – सदस्य

ड्रा में सफल आवेदकों की पर्चियों का परीक्षण और सूची से मिलान करने का कार्य तहसील स्तरीय अधिकारियों – मनोज कुमार सिंह, संजय सिंह और पंकज बतरिया – द्वारा किया गया।

न्यायिक पर्यवेक्षण:

पूरे ड्रा कार्यक्रम की निगरानी उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों द्वारा की गई:

श्री अल्लाह रहम

श्री अनिरुद्ध सिंह

श्री भंवर सिंह

रिजल्ट देखने की सुविधा:

ड्रा में चयनित आवेदकों की सूची आज शाम तक यमुना प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। आवेदक वहां जाकर अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं।

यह ड्रा एक पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया का प्रतीक रहा, जो आवासीय योजनाओं में लोगों की बढ़ती सहभागिता और विश्वास को दर्शाता है।

यह भी देखे:-

दिव्यांगजनों के पुनर्वासन को मिलेगा नया सहारा
पंचायत चुनाव: बोर्ड परीक्षा पर नहीं पड़ेगा असर, नया आदेश जारी
मंदसौर से शुरू हुई "किसान मुक्ति यात्रा" कल पहुंचेगी दिल्ली, ग्रेटर नोएड के किसान भी होंगे शामिल
भारतीय नवर्ष स्वागत मेला "उमंग" के माध्यम से बच्चों को दिया जायेगा भारतीय संस्कृति का ज्ञान
सपा की प्रेस वार्ता, मतगणना में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की , प्रशासन से ईमानदारी से कार्य करने की अप...
शासन के निर्देशानुसार नकलविहीन बोर्ड परीक्षा होगी संपन्न-डीएम बी.एन. सिंह
महिला उन्नति संस्था ने महिलाओं एवम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर किया बैठक का आयोजन
कोरोना टीकाकरण: तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान आज से शुरू, बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए सुबह 9 बजे से ...
ईशान आयुर्वेद कॉलेज में राष्ट्रीय आयुर्वेदा दिवस- 2022 मनाया गया
ग्रेटर नोएडा में लंबित रजिस्ट्री पर सख्त एसीईओ, बिल्डरों को दिए अंतिम निर्देश
जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गौतमबुद्धनगर में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की मांग उठाई
दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश
ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुल्डोजर: जून-जुलाई में 20 से ज्यादा निर्माण होंगे जमींदोज,...
जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या नियन्त्रण कानून बनवाने के लिये, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
मकोड़ा के किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा  ज्ञापन,  अवार्ड की घोषणा को ग़लत बताया, पढ़ें पूरी खबर
जश्न-ए-जुनूँ-8: एकलव्यम् अष्टम् समागम – जुनूनियत से सराबोर रहा आठवां वार्षिकोत्सव