बैंक की एचआर हेड ने दिए करियर टिप्स: GL बजाज में हुआ प्रेरणादायक सेशन

डिजिटल स्किल्स, प्रोफेशनल एटीट्यूड और इंडस्ट्री रेडी बनने पर दिया ज़ोर

ग्रेटर नोएडा, 11 जुलाई 2025। GL बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में शुक्रवार को एक विशेष विशेषज्ञ वार्ता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें RBL बैंक की कैम्पस एचआर हेड सुश्री सुरभि प्रकाश दीक्षित ने बतौर वक्ता भाग लिया। उन्होंने छात्रों को मौजूदा प्रतिस्पर्धी करियर माहौल में सफल होने के लिए जरूरी अपस्किलिंग, डिजिटल लर्निंग और प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल्स जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “आज केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, स्किल डेवलपमेंट और प्रोफेशनल एटीट्यूड भी उतना ही जरूरी है।” उन्होंने इस तरह के सत्रों को छात्रों के व्यावसायिक दृष्टिकोण के विकास में सहायक बताया।

कार्यक्रम में GL बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, “हम अपने छात्रों को केवल शैक्षणिक रूप से नहीं, बल्कि करियर के हर आयाम में सक्षम बनाना चाहते हैं। यह सत्र उसी दिशा में एक अहम कदम है।”

कार्यक्रम का सफल समन्वयन प्रो. अंकुर मदान एवं प्रो. नेहा बत्ता द्वारा किया गया। सत्र के अंत में हेड- प्लेसमेंट्स सुश्री ऋतु टंडन ने सभी अतिथियों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया।

छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक और प्रेरणादायक बताया, जिससे उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आत्मविश्वास मिला।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आपदा संबंधित जोखिमों के न्यूनीकरण के लिए प्रेरित करना पर कार्यशाला का आ...
कोरोना महामारी के कठिन समय का जीएनआईओटी  ने डट  कर किया मुकाबला, दो नए संस्थानों की हुई शुरुआत  
गलगोटिया यूनिवर्सिटी: लॉ के छात्रों ने कैदियों को पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठ नागरिक का पाठ
रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को एराइज़ उत्कृष्टता पुरस्कार-2025, सतत विकास में योगदान के लिए मि...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में VYTOBLITZ 2.0 टेक फेस्ट का सफल आयोजन
रयान इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता: छात्रों ने रचनात्मकता और संस्कृति का अनोखा संगम प्रस्तु...
लॉयड समूह में एआई पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी में गूंजा पशु व वन्य जीवन संरक्षण का वैश्विक विमर्श
शारदा विश्विद्यालय में "विश्व गर्भ निरोधक दिवस" कार्यक्रम का आयोजन
एकेटीयू के 11 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट
पाँच दिवसीय “विपश्यना ध्यान योग” शिविर  का शुभारंभ
स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रणी बना गलगोटिया विश्वविद्यालय, "Campus X" कार्यक्रम में छा...
"राम-लीला" नाट्य मंचन के साथ सात दिवसीय बिमटेक सबरंग महोत्सव का आगाज़
विश्वस्तरीय हिंदी ओलिंपियाड में ग्रेनो के तुगलपुर की बेटी ने लहराया परचम
जी.एन.आई.ओ.टी कालेज में हुआ खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 के लिए जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट नोडल सेंटर घोषित