पर्यावरण संरक्षण समिति का बड़ा अभियान: संजय नवादा के नेतृत्व में 25 हज़ार पौधों का वितरण शुरू
बिलासपुर, 7 जुलाई।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण समिति ने एक बार फिर शानदार पहल की है। सोमवार और मंगलवार को कनारसी पौधशाला से समिति अध्यक्ष संजय नवादा के नेतृत्व में 25,000 पौधे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वितरित किए गए।
सालभर चलती है पर्यावरण सेवा की मुहिम
संजय नवादा ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि नगर और गांव के अनेक संस्थान पर्यावरण समिति के साथ मिलकर साल भर में पौधा वितरण, रोपण और संरक्षण अभियान चलाते हैं, जिसका सकारात्मक असर अब दिखने लगा है।
कई प्रजातियों के पौधे बांटे गए
वितरित किए गए पौधे विभिन्न प्रजातियों के हैं, जो स्थानीय जलवायु और पर्यावरण के अनुकूल हैं। इस अवसर पर समिति ने पौधों के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया।
इन सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही प्रमुख उपस्थिति:
संजय नवादा, कपिल प्रधान, संतवीर भाटी, योगेश भाटी, नूर मोहम्मद, मुकेश मुनीम, महकार नागर, सुमित कनारसी, सुरेंद्र भाटी, सोनू नागर, सुमित नागर समेत दर्जनों पर्यावरण प्रेमी इस अवसर पर मौजूद रहे।
यह पहल न सिर्फ हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरक कदम है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराने वाला संदेश भी देती है।
