भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, सेवा कार्यों की मिली सराहना

ग्रेटर नोएडा, 7 जुलाई 2025।
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा वर्ष 2025-26 का अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह भव्य रूप से यू टर्न रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वप्निल डांस एकेडमी की बालिकाओं ने सुंदर गणेश वंदना नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

सेवा और संकल्प का मिला संदेश
विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी सेवा योजनाओं की रूपरेखा साझा की। वहीं कोषाध्यक्ष सीए योगेश गर्ग ने वर्ष 2024-25 के आय-व्यय और किए गए सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

वंचितों के लिए सेवा कार्यों की शुरुआत
शाखा द्वारा डेल्टा-1 स्थित भारतीयम स्कूल में वंचित बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा और महिलाओं हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है, जिसका संचालन  संगीता वर्मा एवं डॉ. दिव्या अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।

संस्थापक इतिहास का स्मरण
प्रांत वित्त सचिव प्रवेश चंद गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद सैनिकों की सहायता हेतु डॉ. सूरज प्रकाश द्वारा की गई थी। 1963 में इसका वर्तमान नामकरण हुआ।

नवदायित्व ग्रहण और प्रेरणास्पद वक्तव्य
प्रांत महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और शाखा द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की।

उपस्थित रहे अनेक गणमान्य सदस्य
इस अवसर पर डॉ. नीरज कौशिक, नरेश गुप्ता, प्रो. विवेक कुमार, प्रसून मिश्रा, सीए मुकुल गर्ग, सरिता चोपड़ा, राजीव जैन, आदेश सिंघल, नीरज जिंदल समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

यह समारोह सामाजिक समर्पण, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : गांवों के विकास पर खर्च होंगे 26.58 करोड़
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और विला कॉलेज, मालदीव के बीच शैक्षिक, अनुसंधान और सांस्कृतिक सहयोग का ऐतिहा...
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आवंटन के साथ किया जनसंवाद, जल्द होगा समस्या का समाधान
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
  2 दिसबंर से आयोजित होगा द वर्चुअल इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (आईएचई 2020), 200 प्रतिभागी...
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
पितरों की पूजा के बिना देवताओं की कृपा नहीं: श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य पवन नंदन महाराज
ग्रेटर नोएडा: पुरुष खो-खो टीम के चयन के लिए ट्रायल आज, मुरादाबाद चैंपियनशिप में खेलने का मौका
ग्रेटर नोएडा : सवर्ण समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार
देवभूमि के रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा: उत्तराखण्ड के कलाकारों ने मचाया धमाल
Mission 2022: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी कां...
सिटी हार्ट स्कूल में हुआ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य आध्यात्मिक शोभा यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम
‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज, मुख्यमंत्री बदलने पर कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'