India Expo Plaza बना निवेशकों और ग्राहकों की पहली पसंद: SVG ने किया भव्य फूड कोर्ट का उद्घाटन, जल्द शुरू होगा लग्जरी सिनेमा व गेमिंग जोन

ग्रेटर नोएडा, 6 जुलाई 2025: नॉलेज पार्क-2 स्थित एक्सप्रेसवे के कॉर्नर पर, मेट्रो स्टेशन से डायरेक्ट कनेक्टिविटी के साथ विकसित India Expo Plaza अब पूरी तरह से ऑपरेशनल हो चुका है। प्रीमियम प्रोजेक्ट SVG (Shri Vinayaka Group) द्वारा विकसित यह प्लाजा आज ग्रेटर नोएडा के प्रमुख व्यापारिक और पारिवारिक गंतव्य के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

SVG चेयरमैन अंकुर मित्तल ने किया फूड कोर्ट का भव्य उद्घाटन
आज 6 जुलाई को SVG के चेयरमैन अंकुर मित्तल द्वारा तीसरी मंजिल पर स्थापित भव्य फूड कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सभी इन्वेस्टर्स, खरीदार व चैनल पार्टनर मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही यहां Wow Momo, Wow China, Taco Bell, Moti Mahal, Tonic Bar, Hira Sweets और Conventers Ice Cream & Shakes जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की शुरुआत कर दी गई है।

जल्द खुलेंगे KFC, Pizza Hut, Biryani & Kabab, House of Candy जैसे ब्रांड्स
फूड कोर्ट में अगले एक माह के भीतर Pizza Hut, KFC, Sagar Ratna, House of Candy, Burger King, Biryani & Kabab जैसे नेशनल व इंटरनेशनल ब्रांड्स के शोरूम भी खुल जाएंगे। पूरी तरह वातानुकूलित इस फूड कोर्ट में 300 लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध है, जहां परिवार सहित हर प्रकार के व्यंजन का लुत्फ उठाया जा सकता है।

एक छत के नीचे सबकुछ – शॉपिंग से लेकर सिनेमा तक
India Expo Plaza में पहले ही Burger King, Croma, Khadi India, IFV Electronics, Bluestone, Palamnas, Kalyan, Jiva, Carat Lines, Costa Coffee, Intune, Gitanjali Salon, Lenskart, Hira Bakery जैसे प्रमुख ब्रांड्स की शुरुआत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त Anytime Fitness Gym और SVG का कॉर्पोरेट ऑफिस भी सेकेंड फ्लोर पर चालू है। तीसरी मंजिल पर जल्द ही लग्जरी सिनेमा और गेमिंग जोन की शुरुआत भी की जाएगी।

यह प्लाजा अब एक ऐसा वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन चुका है, जहां ग्रोसरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल व लैपटॉप, ज्वेलरी, सैलून, डेंटल क्लिनिक, फिटनेस सेंटर, गेमिंग ज़ोन, फूड कोर्ट और सिनेमा सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं।

SVG की यह पहल ग्रेटर नोएडा की रिटेल और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया मुकाम स्थापित कर रही है।

यह भी देखे:-

यूपी: सुभासपा की नई रणनीति; क्या राजभर के इस कदम का समर्थन करेंगे अखिलेश?
राजभवन में मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस, नोएडा-ग्रेनो के अधिकारी भी हुए शामिल
हिन्दू युवा वाहिनी ने दनकौर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई 
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में बागेश्री संगीत विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
यमुना प्राधिकरण सेक्टरों की आंतरिक सड़कों की कराएगा रिसर्फेसिंग
डंपर की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सराहनीय कार्य के लिए मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक
आगामी त्योहारों को लेकर एडीसीपी और एसीपी ने की मीटिंग
सेक्टर डेल्टा 2 में नई सड़क निर्माण का उद्घाटन सभी सेक्टर वासियों के सहयोग से हुआ - आलोक नागर
बंबावड़ में 26 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ
एनकाउंटर में तीन शातिर लुटेरे घायल , गिरफ्तार
"पाकिस्तान ने ही तालिबान को पाला-पोसा है, वही है अफगानिस्तान का पड़ोसी, हर गतिविधि पर भारत-अमेरिका क...
वाहनों पर काली फिल्म लगाने वाले हो जाएं सावधान, होगी कार्रवाई, वसूला जाएगा जुर्माना
जीएलबीआईएमआर कॉलेज में 'उत्पादकता सप्ताह समारोह 2024' का किया गया आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्धनगर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
1 मई को एनपीसीएल पर होने वाली किसान एकता संघ की पंचायत स्थगित किया गया