नोएडा में मिलावट पर सख्ती: डेयरियों से पनीर के 5 नमूने लिए गए, जांच जारी
गौतम बुद्ध नगर, 03 जुलाई 2025 — जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नोएडा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कई टीमों ने सेक्टर 22 स्थित साईं डेयरी, सलीम डेयरी, मंश डेयरी, शिव शक्ति डेयरी और मोहन डेयरी से पनीर के कुल 5 नमूने लिए।
पनीर के यह नमूने महिंद्रा पिकअप सहित विभिन्न स्रोतों से लिए गए और प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार संचालित किए जाएंगे ताकि नागरिकों को मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
