27,000 स्कूलों के बंद होने के फैसले पर आम आदमी पार्टी का विरोध, कहा– बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, 1 जुलाई 2025:
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्यभर में 27,000 सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है।

आप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक ने इसे शिक्षा के अधिकार और सर्वशिक्षा अभियान जैसी योजनाओं पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला संविधान द्वारा दिए गए मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन है।

पश्चिमी प्रांत प्रभारी रंजना तिवारी ने कहा कि सरकार “कम उपस्थिति” जैसे बहानों का सहारा लेकर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जबकि ज़रूरत इसे मजबूत करने की है।

पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में लागू सफल शिक्षा मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि यह निर्णय तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई, तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अजहर, जिला अध्यक्ष राकेश अवाना, संदीप भाटी और विपिन सहित कई नेता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

भाजपा ने किया देश के नौजवानों के साथ धोखा : सिद्धार्थ सिंह
सीएम योगी से मिली फिल्म "हनुमान अंश" की टीम
विकास के नए अध्याय: सीएम योगी ने 1533 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा यूपी, नवरात्रि के पावन अवसर पर हर जिले में शुरू हुआ अखंड रामचरितमानस...
स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड वितरण, किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में भव्य वृक्षारोपण अभियान
आज यूपी में आ रहे प्रदेश की आबादी से दोगुने टूरिस्ट : मुख्यमंत्री
बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131वी जयंती
मनचलों ने ली टॉपर बिटिया की जान, छेड़छाड़ के दौरान  दुर्घटना में होनहार छात्रा की मौत 
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन
वैलाना गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण क...
सपा ने की निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग
लोकसभा चुनाव 2019: दनकौर व जेवर क्षेत्र के इन गाँव के प्रधानों ने किया एलान .... पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा : बिसहड़ा में सीएम योगी की जनसभा , प्रियंका पर वार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा 8 जनवरी से, संभावित कार्यक्रम जारी: कुल...
व्यापारियों संग पुलिस बैठक में समस्या समाधान व चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर जोर