रोटरी नववर्ष की शुरुआत वृक्षारोपण के संकल्प के साथ, जेवर एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया रहे मुख्य अतिथि

ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने रोटरी नववर्ष के प्रथम दिन को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाते हुए एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन सोमवार सुबह सफीपुर मोक्षधाम परिसर में संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।

रोटरी क्लब के नये सत्र की शुरुआत प्रतिवर्ष 1 जुलाई से होती है। इसी उपलक्ष्य में क्लब के सदस्यों ने आम, अमरूद, नीम, जामुन सहित कई छायादार और फलदार पौधे रोपे। क्लब अध्यक्ष शुभम् सिंघल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुकुल गोयल, कपिल गुप्ता, विनय गुप्ता, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, मोहित बंसल, नितिन तायल, सुधीर मावी, विशाल तायल, दीपांशु गर्ग, अशोक सेमवाल, राकेश शर्मा, विकास जिंदल, अभिषेक गोयल, शुभम गोयल, उदित गोयल और सचिन शर्मा सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने आने वाले वर्ष में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। रोटरी क्लब का यह प्रयास न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज को हरियाली और स्वच्छता की दिशा में प्रेरित भी करता है।

यह भी देखे:-

नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सपा का प्रदर्शन
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
Yamuna Authority: 781 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया
गिरीश पंकज, दिविक रमेश और संतोष को मिला बीपीए शिखर साहित्य सम्मान
शिक्षक दिवस पर ईशान कॉलेज में शिक्षक हुए सम्मानित
शारदा यूनिवर्सिटी में वाइट कोट र्सेरेमनी का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय उत्सव संगम उल्लास का आयोजन
स्वामित्व योजना : गांव में रहने वालों को मिलेगा अपनी संपत्ति का पूरा रिकार्ड- पीएम मोदी
जानिए, गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 9:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक द्वारा संरचित पुस्तक डिज़ाइन कम्पेंडीयम का हुआ विमोचन
स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही परियोजना का नाम रखें प्रोमोटरः उ.प्र. रेरा
कस्बे में चौमुखी विकास कराना पहली प्राथमिकता: लता सिंह
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कहाँ-कहाँ मिलेंगे पटाखे, जानिए पूरी लिस्ट
ग्रेटर नोएडा में किसान नेता युद्धवीर सिंह के समर्थन में भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
यमुना प्राधिकरण की पहल: किसानों के बच्चों को रोजगार दिलाने के लिए पोर्टल लॉन्च