कोनरवा ने गौतमबुद्ध नगर चैप्टर का किया शुभारम्भ , पवन अम्बावता बने संयोजक
ग्रेटर नोएडा : कंफेडेरशन ऑफ राष्टीय राजधानी क्षेत्र रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसीएसन ( पंजी०) द्वारा अपने एक नए चेप्टर ” कोनरवा – गौतम बुध नगर चेप्टर ” का विधिवत शुभारम्भ किया गया I
इस अवसर पर कोनरवा के अध्यक्ष पी० एस० जैन द्वारा कोनरवा के महासचिव -संगठन श्री अजय कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष एम० एल० शर्मा की उपस्थिति में नए चेप्टर ” कोनरवा – गौतम बुध नगर चेप्टर” की कार्यकारणी को संगठित करते हुए पवन अम्बावता – सयोंजक , रामभूल सिंह – सचिव , डा० साधना कुमारी सिंह -कोषाध्यक्ष , अमिया साठे- कोर्डिनेटर , सत्येंद्र नागर- सह-सचिव-चेप्टर विस्तार , भूपेंदर भाटी – सह -सयोंजक , गिरीश चंद गुप्ता – सह-कोषाध्यक्ष , सुनील भाटी -संयुक्त -कोर्डिनेटर,एडवोकेट विकल गुप्ता-सह-सचिव मेंबरशिप विस्तार पदों पर मनोनीत करते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई I
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोनरवा – गौतम बुध नगर की सयोंजक श्री पवन अम्बावता ने बताया की संस्था की सर्व्वोच्च प्राथमिकता इस प्रकार होंगी …
- जिला गौतमबुद्ध नगर को प्रभावी रूप से रेलमार्ग से जोड़ने की लिए , अजयबपुर स्टेशन से ग्रेटर नॉएडा के मुख्य सेक्टरों एवं जैतपुर-वैसपुर मेट्रो स्टेशन के बीच बस सेवा को शुरू करवाना
- वर्तमान में नॉएडा -परीचौक -नॉएडा रूट पर चलने वाली बसों को बस रूटों विस्तृत कराकर नॉएडा से परीचौक होते हुए जैतपुर-वैसपुर मेट्रो स्टेशन व जैतपुर-वैसपुर मेट्रो स्टेशन से वाया कसना बस स्टैंड होते हुए परीचौक के रस्ते नॉएडा चलवाना
- दिल्ली की तर्ज पर नॉएडा – ग्रेटर नॉएडा रिंग रोड मुद्रिका बस सेवा शुरू करवाना जिसका रूट – “जैतपुर-वैसपुर मेट्रो स्टेशन से कसना बस स्टैंड होते हुए परीचौक के रस्ते नॉएडा- सिटी सेंटर से नॉएडा एक्सटेंशन -तिलपता चौक होते हुए – जैतपुर-वैसपुर मेट्रो स्टेशन ” हो , शुरू करवाना
- सिटी सेंटर से नॉएडा एक्सटेंशन -तिलपता चौक होते हुए – जैतपुर-वैसपुर मेट्रो स्टेशन की टूटी फूटी सड़क को ग्रेटर नॉएडा एथॉरटी द्वारा ठीक करवाना
- इंटर सेक्टर बस सर्विस / ट्रांसपोर्ट सुविधा को उपलब्ध करवाना
- परीचौक पर अंडरपास का निर्माण ग्रेटर नॉएडा एथॉरटी द्वारा करवाना
- शहर में चिकत्सा सेवाओं के नाम पर लूट पर रोकथाम के लिए अभियान
- क्षेत्र में बहार से आने वाले गैर मूलनिवासी व्यक्तियों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के लिए जाग्रति अभियान चलना …
इसके अतरिक्त सेक्टर वार सेक्टर के निवासियों की समस्याओ को भी संबंधित विभाग द्वारा निवारण करने हेतु सहयोग किया जायेगा.
यह भी देखे:-
G20 Summit In India : दो दिन के लिए दिल्ली रहेगी बंद, यहां जानें क्या खुला क्या रहेगा बंदथाईलैंड में भारत का परचम लहराया: वेदांत शर्मा ने जीते दो कांस्य पदकबनारस के घाट से बुद्ध सर्किट तक, यूपी पर्यटन का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्रभारतीय किसान यूनियन की बैठक में आगामी पंचायत को लेकर रणनीति पर चर्चाहैप्पी क्लब ने लगाया हेल्थ चेकअप शिविरसदर तहसील में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजनबेटरड्रोन की टीम ने ड्रोन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से किया भवन निरीक्षणट्रैक्टर-मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तारशाहबेरी में अवैध निर्माण कराने के आरोपित बिल्डर की अग्रिम जमानत याचिका खारिजGIMS में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया प्रदर्शनकांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमीकुख्यात माफिया अमित कसाना को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए अपराध की पूरी कहानीसुनील नागर बने भाकीयू के जिला मीडिया प्रभारीमहर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गयाआजादी का अमृत महोत्सवडिजिटल इंडिया को चुनौती देता ग्रेनो प्राधिकरणह्यूमन टच फाउंडेशन ने निर्धन बच्चों के साथ मनाई दीपावली
