साइको किलर संदीप पहलवान ढेर: ट्रक ड्राइवरों का क़ातिल बागपत मुठभेड़ में मारा गया, यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी

नोएडा/बागपत। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) को रविवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब बागपत में एक भीषण मुठभेड़ के दौरान ट्रक लूट और ट्रक ड्राइवरों की हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश संदीप पहलवान को ढेर कर दिया गया। हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला यह अपराधी “साइको किलर” के नाम से कुख्यात था और इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ अमिताभ यश ने जानकारी दी कि संदीप ट्रकों में लूटपाट और ड्राइवरों की हत्या कर शवों को नदियों में बहा देने या जमीन में गाड़ने जैसे निर्मम अपराधों को अंजाम देता था। उसकी क्रूरता के चलते ट्रांसपोर्ट जगत में उसका नाम सुनकर लोग कांप उठते थे।

29 जून की रात एसटीएफ को सूचना मिली कि संदीप और उसके साथी बागपत क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इस पर एसटीएफ और बागपत पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया। थाना बागपत कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां बरसा दीं। जवाबी कार्रवाई में संदीप को गोली लगी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मारे गए बदमाश की पहचान संदीप उर्फ लोहार पुत्र सतवीर निवासी भैणी महाराजगंज, थाना महम, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। उस पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में डकैती, ट्रक लूट, हत्या जैसे 16 संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह पूर्व में हरियाणा पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार, संदीप की जिंदगी में अपराध की शुरुआत तब हुई जब उसकी तीन वर्षीय बेटी की पानी की हौदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया, नौकरी और व्यापार भी छूट गया, और उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। उसने खुद पुलिस पूछताछ में बताया था कि बेटी की मौत के बाद उसने अच्छा इंसान न बनने की कसम खा ली थी।

एसटीएफ ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस अब उसके गिरोह के फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

यह भी देखे:-

हरियाणा मार्का शराब सहित एक गिरफ्तार
रंजिश में हुई किसान की हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी, लूट, डकैती मर्डर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल   
हॉरर किलिंग : पिता ने कर दी बेटी की हत्या
ग्रेटर नोएडा जेवर गैंगरेप अपडेट : आरोपी पर ईनाम घोषित 
युवती को धक्का देकर मोबाईल  लूट 
अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर विज्ञापन चलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 20 गिरफ्तार
"ना अच्छा बेटा बन पाया, ना ही भाई" लिखकर साइबर कैफे के संचालक ने खुद को गोली से उड़ाया
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ठक-ठक गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, चोरी के सामान सहित अवैध हथियार बरामद
सिर में गोली लगने से सेवानिवृत फौजी की सदिग्ध अवस्था में मौत
सोसाइटी में चोरी करने घुसा बदमाश पकड़ा गया
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार, दो करोड़...
अवैध रूप से ढाबे पर परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार
मास्क लगाने को कहने पर फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार 
पुलिस एनकाउंटर में गैंग का सरगना समेत चार बदमाश ढेर , आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल