मेराकी 2025: जीएनआईओटी में युवाओं के आत्मविकास और नेतृत्व का भव्य संगम
- IPS निधिन वलसन, सोनू शर्मा, शुभंकर मिश्रा और कई नामचीन हस्तियों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
ग्रेटर नोएडा, 27 जून। देश की अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर, ग्रेटर नोएडा में PGDM कोर्स में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘मेराकी 2025’ नामक भव्य प्रेरणादायक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रमुख प्रेरक वक्ताओं, उद्यमियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत कर युवाओं को जीवन, करियर और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईपीएस निधिन वलसन, संस्था के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
सशक्त भविष्य की नींव बना ‘मेराकी’
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभंकर मिश्रा, फिटनेस और डिजिटल आइकन गौरव तनेजा, बेलाविटा के सीईओ आकाश आनंद, जिप इलेक्ट्रिक के को-फाउंडर आकाश गुप्ता, चाय सुट्टा बार के अनुभव दुबे, और रीडर्स बुक्स क्लब के संस्थापक डॉ. अमिएत्त कुमार शामिल रहे।
सोशल मीडिया, स्टार्टअप्स और राष्ट्र निर्माण पर हुआ सारगर्भित संवाद
शुभंकर मिश्रा ने युवाओं को बताया कि एक विचार से लाखों का साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल और सामाजिक सुधार में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
वहीं, सोनू शर्मा ने स्किल-बेस्ड लर्निंग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “युवाओं की सोच और सामर्थ्य ही देश का भविष्य तय करते हैं।”
आईपीएस निधिन वलसन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि एक युवा अपने उद्देश्य को लेकर स्पष्ट और समर्पित है, तो वह समाज में असाधारण बदलाव ला सकता है।
उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व पर हुआ विशेष फोकस
गौरव तनेजा ने युवाओं को फिटनेस और डिजिटल ब्रांडिंग की ताकत से अवगत कराया, जबकि आकाश आनंद ने स्थानीय सोच के साथ वैश्विक दृष्टिकोण अपनाकर ब्रांड निर्माण की प्रेरणा दी।
अनुभव दुबे ने चाय सुट्टा बार की शुरुआत की कहानी साझा कर बताया कि असली पूंजी हमारा जुनून और निरंतर प्रयास होता है।
सप्ताह भर चलेंगे संवादात्मक सत्र
संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम ने बताया कि मेराकी के साथ ओरिएंटेशन सप्ताह की शुरुआत हुई है, जिसमें कई कॉरपोरेट लीडर्स विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।
सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि जीआईएमएस छात्रों को ऐसे प्लेटफॉर्म देता है, जिससे वे कॉरपोरेट ही नहीं, सामाजिक जीवन के लिए भी तैयार हो सकें।
सशक्त संचालन और समर्पित सहयोग
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी शर्मा एवं रानू सक्सेना ने प्रभावशाली ढंग से किया। समापन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. रुचि रायत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं और स्टाफ का आभार प्रकट किया।
‘मेराकी’ बना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
मेराकी 2025 केवल एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह एक मंच बना जिसने युवाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व और उद्यमिता की नई दिशा दिखाई। जीआईएमएस ने यह सिद्ध कर दिया कि वह विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि सही दृष्टि और दिशा भी प्रदान करता है।
