समलैंगिक डेटिंग ऐप पर ठगी और लूट का खतरनाक खेल! GRINDR पर दोस्ती, फिर कार में मारपीट कर उड़ाए पैसे

सावधान! प्यार के जाल में फंसाकर करते थे ऑनलाइन ठगी और लूट, सूरजपुर पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

GRINDR App पर दोस्ती, फिर कार में बैठाकर मारपीट और लूट! सूरजपुर पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा
कार से घूमते थे ‘शिकार’ की तलाश में, ऑनलाइन ठगी का खौफनाक गैंग बेनकाब

ग्रेटर नोएडा, 27 जून। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो GRINDR GAY DATING APP के ज़रिए लोगों से दोस्ती कर पहले उनका भरोसा जीतता था, फिर मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें कार में बैठाकर न सिर्फ मारपीट करता था, बल्कि यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करवा कर लूटपाट करता था।

थाना सूरजपुर पुलिस ने शुक्रवार को 130 मीटर रोड से इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 19,500 रुपये नकद, 2 तमंचे, 2 चाकू, घटना में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम:

शातिर अपराधी पहले GRINDR ऐप पर फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे। फिर मुलाकात के बहाने सुनसान जगह या सोसाइटी के बाहर बुलाते थे। वहां पीड़ित को कार में बैठाकर गुंडई करते, मोबाइल छीनते और यूपीआई से लाखों की ठगी कर डालते। बाद में पीड़ित का फोन कहीं फेंककर फरार हो जाते थे।

पीड़ितों की शिकायत पर खुली पोल:

पहली वारदात: 19 जून को रुपबास तिराहे पर युवक से दोस्ती कर बुलाया, मारपीट कर मोबाइल छीना और पैसे ट्रांसफर कर लिए।

दूसरी वारदात: 25 जून को मिग्सन ग्रीन सोसाइटी के बाहर भी इसी तरीके से एक और युवक को लूट का शिकार बनाया गया।

इन दोनों मामलों में थाना सूरजपुर में अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपी:

1. विशाल (दादरी),

2. शिवम (अलीगढ़ से वर्तमान दादरी),

3. यश (अलीगढ़ से वर्तमान दादरी),

4. मोहित (धूममानिकपुर),

5. अमन (पियावली),

6. सूरज (खटाना वीरखेड़ा) — सभी 19 से 21 वर्ष की उम्र के।

पुलिस ने किया ये बरामद:

₹19,500 नगद

2 अवैध तमंचे व 2 कारतूस

2 अवैध चाकू

Hyundai Aura कार (बिना नंबर)

एक Vivo मोबाइल

पुलिस के अनुसार, अमन और सूरज पैसे निकालने व कमीशन पर खर्च कराने का काम करते थे। गिरोह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं को जाल में फंसाकर संगठित तरीके से अपराध करता था।

साइबर ठगों के लिए ऐप्स बन रहे नए हथियार, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा।

यह भी देखे:-

मंदिर के दान पात्र से रुपए चोरी
हथियार की नोंक पर महिला से लूट, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 1...
मोबाइल चोरी कर बदमाशों ने खाते से उड़ाए लाखों की रकम
चेतावनी बन गई मदद: महिला से 3.5 लाख के जेवर ले उड़े टप्पेबाज़, पुलिस जांच में जुटी
युवराज मौत मामला: दो आरोपियों को मिली जमानत
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
दुबई से आये लिंक से दिल्ली एनसीआर में चलता था सट्टे का काला कारोबार, गैंग के मास्टर माइंड समेत छह गि...
परिवार सोता रहा, चोरों ने समेटा लाखों का माल
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी में बदमाशों ने की लूट
दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा ने रची थी खुद के अपहरण की कहानी , पुलिस-एसटीएफ ने किया पर्दाफाश 
UPDATE: साथी छात्रा को छात्र ने पहले गले से लगाया फिर सीने में मार दी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाय...
मर्डर में वांटेड ईनामी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 चोरी की बाइक, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट के साथ तीन शातिर चोर गि...
यमुनाएक्सप्रेस वे प्राधिकरण में शुरू हुआ मेडिकल डिवाइस पार्क भूखण्ड योजना का ड्रा