नव नियुक्त उप श्रम आयुक्त से मिली आईबीए, श्रमिक हितों पर की खुलकर चर्चा

ग्रेटर नोएडा, 26 जून 2025 —
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नव नियुक्त उप श्रम आयुक्त  राकेश द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उद्यमियों और श्रमिकों से जुड़े कानूनी पालन, श्रमिक हित, विवाद समाधान आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उप श्रम आयुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन
द्विवेदी ने भरोसा दिलाया कि श्रम विभाग से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय जानकारी को बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए उद्यमियों के लिए विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे।

सीधा संवाद और पारदर्शिता पर जोर
उद्योगों की जानकारी और संवाद प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी इकाइयों के मोबाइल नंबर और ईमेल पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे ताकि विभाग सीधे संपर्क कर सके।

संगठन के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
उप श्रम आयुक्त ने आईबीए के साथ सहयोगात्मक तरीके से काम करने और श्रमिक-उद्यमी संबंधित मुद्दों के समाधान की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

राष्ट्रीय लोक अदालत में 8.67 लाख मामलों का निस्तारण, गौतमबुद्धनगर बना न्यायिक दक्षता का उदाहरण
हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संयोजन समिति की बैठक सम्पन्न
जेवर पुलिस ने चाय पत्ती से भरे कंटेनर की चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित उद्योग-अकादमिक सम्मेलन 2025: विधि शिक्षा और उद्योग सहयोग पर हुआ ...
नशे की हालत में युवक ने ऊंचाई से लगाई छलांग, मौत
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने मनाई सरदार पटेल की जंयती
शिक्षण संस्थानों में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस 
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
मोशन पिक्चर एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे फिल्म निर्देशक एस एस राजा
आबकारी विभाग व पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद  
एनजीटी का उलंघन कर रहे 18संस्थाओं पर लगा जुर्माना
गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होगा संविधान बचाओ सम्मेलन, जिला कांग्रेस कमेटी करेगी जनजागरण अभियान की शुरु...
नवरत्न फाउंडेशन्स का वार्षिकोत्सव समर्पण धूमधाम से सम्पन्न, सम्मानित हुये समाजसेवी
PM Narendra Modi in Kushinagar: कुशीनगर में रहेंगे पीएम मोदी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “INDIA AI IMPACT | प्री-समिट 2026” का सफल आयोजन, एआई-रेडी वर्कफोर्स प...
कोरोना काल में किसी श्रमिक को हो परेशानी तो इस नंबर पर करें कॉल