लम्बे समय तक एक जगह जमे रहने वाले अमीनों का होगा तबादला

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में पांच साल से एक ही जगह पर जमे अमीनों का बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन करने वाले अमीनों को उनकी जगह से हटाकर अप्रैल में दूसरी जगह तैनात किया जाएगा। जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त को अमीनों का डाटा बेस तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अमीनों द्वारा राजस्व वसूली की तहसीलवार समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए।
मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने सोमवार को जेवर तहसील का निरीक्षण किया था। इस दौरान 2006 की आरसी लंबित मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी। मंडलायुक्त के सख्त तेवर के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने भी बृहस्पतिवार को राजस्व वसूली में लापरवाही करने वाले अमीनों को अल्टीमेटम दे दिया। उन्होंने बैठक में मौजूद अमीनों से कहा कि राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन करने वालों को अपनी जगह से हटना पड़ेगा। मार्च तक लक्ष्य पूरा न करने वाले अमीनों को अप्रैल में हटाकर दूसरी जगह तैनात कर दिया जाएगा। इसके साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। एडीएम वित्त केशव कुमार को निर्देश दिए कि वह अमीनों का डाटा बेस तैयार कराएं। जिलाधिकारी ने तहसीलों के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नीलामी की कार्रवाई करें।
बैठक में एडीएम एलए राकेश कुमार शर्मा, एसडीएम सदर अंजनी कुमार, एसडीएम दादरी अमित कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बड़ी कार्यवाही : वाणिज्य कर विभाग नोएडा के चार अधिकारी सस्पेंड, जीएसटी की चोरी में पाई गई संलिप्तता
अपराध पर अंकुश, नोएडा के इन गुंडों पर लगा गैंग्स्टर
सौतेले पिता ने रची बेटी की गुमशुदा की कहानी
ग्रेटर नोएडा : AMAZON के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए क्यों
ज्वेलर को गोली मारकर बदमाशों ने की लूट, हालत नाजुक
लिफ्ट देकर बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को लूटा
हैंडराइटिंग खराब होने पर शिक्षक पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
उद्यमी से प्रैंक करना पड़ा भारी आरोपी गिरफ्तारः
पतंजलि की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार
बहुचर्चित हरेंद्र नागर प्रधान हत्याकांड : जानिए, कुख्यात सुंदर भाटी के अलावा किन 11 गुर्गों को कोर्ट...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ई रिक्शा चोर
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से लूट करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विस्तृत खबर :  पकड़ा गया रवि नटवरलाल, चीनी नागरिकों के साथ कर रहा था हवाला कारोबार
परिवार गया था बाहर, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
बिसरख पुलिस ने 95 करोड़ की जमीन फर्जीवाड़े का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : महिला से पॉश सोसाइटी में गैंग रेप