नोएडा की सड़कों पर मौत का तांडव: एक रात में तीन हादसे, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

नोएडा — थाना फेस-3 क्षेत्र सोमवार देर रात तीन अलग-अलग सड़क हादसों से दहल उठा। तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि दो अन्य युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पहला हादसा सेक्टर-65 में हुआ, जहां मोटरसाइकिल सवार विकास (21) और प्रियांशु (20) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना सेक्टर-70 के पास घटी, जहां ललित मंगल (28) और कमल (27) की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दोनों को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदाबाद रेफर किया गया है।

इसी रात एक और दुर्घटना में मुन्नी देवी भी घायल हुईं। उन्हें भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों हादसों ने एक ही रात में नोएडा की सड़कों को खून से लाल कर दिया। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। बार-बार हो रहे हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक नतीजों की ओर इशारा करते हैं।

यह भी देखे:-

सेक्टर-63 में टॉवर पर चढ़ी युवती को सुरक्षित उतारा, पारिवारिक तनाव के चलते उठाया कदम
मेट्रो के आगे कूदकर सिक्यूरिटी गार्ड ने दी जान
रेलवे ने यूपी-बिहार से चलाई कई स्पेशल ट्रेनें, छठ से लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
गोपनीय सूचना पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.1 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पहले भी रहा है...
ऑनलाइन गेमिंग  खेलने से मना करने पर किशोर ने किया सुसाइड 
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
गौतमबुद्ध नगर पुलिस, एक एसएचओ सस्पेंड, पांच का तबादला
करंट लगने से होटल कर्मी की मौत
मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
बाइक बोट का एक और आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा, 56 मुकदमों में वांटेड था ईनामी 
एसटीएफ ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले को दबोचा
दादरी पुलिस ने किया चार शातिर लुटेरे को गिरफ्तार
बेकाबू कार नाले में गिरी, रेडियो जॉकी की मौत
फ्लैट में घुसकर दम्पत्ति  की निर्मम हत्या 
रोडवेज बस के परिचालक से साइबर अपराधियों ने की ठगी
पुलिस के हत्थे चढ़े हाइवे के लूटेरे , लूट का हुआ खुलासा