फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल की गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अहम बैठक, शिक्षा-संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर बनी सहमति

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में सोमवार 23 जून 2025 को फिलीपींस के बेंगुएट प्रांत के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, युवा विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सशक्त करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की डीन डॉ. इन्दु प्रीति, स्कूल ऑफ आईसीटी के डीन डॉ. अर्पित भारद्वाज, शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. ममता रानी और डॉ. गौरव कुमार भी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय सहयोग की इस पहल का समन्वय विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. सी. वी. शिवसाई द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में संयुक्त पहल बढ़ाने, छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू करने और साझा शैक्षिक परियोजनाओं पर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. एस्टेला पी. लियोन-कारिनो (डायरेक्टर, डेपेड कोर्डिलेरा एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन), डॉ. लोर्ना एम. याको और राचेल ए. कारिनो ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर और विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों का भी दौरा किया और आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी देखे:-

आईईसी कॉलेज में बहुआयामी शोध लैब का उदघाटन
समसारा विद्यालय में वित्तीय जानकारी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन
गलगोटिया कॉलेज की पूर्व छात्रा अरीबा सगीर ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक किया, सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया न...
नारायणा ई टेक्नो स्कूल ग्रेटर नोएडा शाखा का वार्षिक समारोह हुआ आयोजित
जीएनआईओटी की फ्रेशर पार्टी में छाए मिस्टर और मिस फ्रेशर, मशहूर गायिका रश्मीत कौर ने बांधा समां
आईआईएमटी (IIMT) कॉलेज समूह में दीपावली उत्सव का आयोजन
Narges Mohammadi : नरगिस ने जीता साल का नोबल शांति पुरस्कार, 31 साल से कैद हैं सलाखों के पीछे
आकाश बायजूस ने ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में अपना दूसरा नया क्लासरूम सेंटर खोला, स्थानीय छात्रों को डायरे...
PATRIOTIC TRICOLOUR RALLY BY RYAN GREATER NOIDA
गलगोटिया विश्वविद्यालय में मनाया गया तन-मन को निरोग बनाता है योग: कुलपति प्रो0 प्रीति बजाज
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार ने किया निरीक्षण
वैश्विक करुणा के लिए सत्यार्थी आंदोलन के सहयोग से बाल उदय द्वारा आयोजित गलगोटिया विश्वविद्यालय द्वार...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्कूल शिक्षकों के लिए नवाचार, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप का आयोज...
आईआईएमटी कॉलेज समूह में एचआर कॉन्क्लेव
राम-ईश इंस्टीट्यूट में हुआ रक्तदान शिविर, 100 से अधिक लोगों छात्र, शिक्षक एवं स्टाफ ने किया रक्तदान
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने छात्रों की स्किल को बेहतर करने के लिए OLA के साथ किया सहयोग; ट्रेनिं...