गांव-गांव गूंजा “सशक्त नारी” का संदेश: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने छेड़ा जागरूकता का बिगुल

ग्रेटर नोएडा, 23 जून 2025:
“अब डर नहीं, अधिकार चाहिए! इसी सोच को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की महिला सुरक्षा टीम ने आज गांवों, सोसायटियों, कॉलोनियों और बाजारों में जबरदस्त जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण को ज़मीन तक पहुंचाते हुए महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चियों से संवाद किया और उन्हें उनके अधिकारों व सुरक्षा के साधनों से परिचित कराया।

अभियान के तहत बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी में महिलाएं तुरंत 1090, 112, 1930, 1076, 1098 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। अधिकारियों ने कहा “चुप्पी नहीं, कार्रवाई ज़रूरी है।”

महिलाओं को साइबर क्राइम, मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना और अन्य सरकारी पहलों की जानकारी दी गई। पंपलेट्स बांटे गए, और एक स्पष्ट संदेश दिया गया अब महिलाएं डरकर नहीं, समझदारी और आत्मविश्वास से जीएंगी।

यह अभियान सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत है — जहां हर नारी सुरक्षित भी है, और सक्षम भी।

यह भी देखे:-

सिटी हार्ट अकादमी में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हुआ हवन यज्ञ
संदिग्ध हालात में नाले में मिला यूनिवर्सिटी के छात्र का शव
जेवर एयरपोर्ट की टेक्नो इकोनोमिकल फिजिबिलिटी स्टडी के लिए कन्सल्टेंट कंपनी का हुआ चयन
डॉ. अलका ज्योति को राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन 2025 में जीवन भर की उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया
16 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का शांतिपूर्ण धरना, पवन खटाना ने बनाई रणनीति
डीएम सुहास एल. वाई ने गांधी व शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन
ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पेश की मिसाल
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा बैठक संपन्न
एनपीसीएल ने ग्रेनो प्राधिकरण को लाभांश धनराशि आठ करोड़ के चेक सौंपे
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने विद्यालय में की पुस्तक वितरित
जी. एल. बजाज में शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आईईईई-2024, बिजली, ऊर्जा, पर्यावरण और बुद्धिमान निय...
यूपी का पहला सरकारी मेडिकल इनक्यूबेटर वैश्विक मंच पर, India–AI Impact Summit 2026 में GIMS की बड़ी उ...
दादरी क्षेत्र में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आरसीसी रोड का किया लोकार्पण 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों की शिकायत का निरंतर होगा निस्तारण : विधायक तेजपाल नगर
कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: अमेरिकी निर्वासन पर चुप्पी के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन