एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शारदा यूनिवर्सिटी प्रशांत गुप्ता एशिया के प्रभावशाली युवा में अपना नाम दर्ज कराया

ग्रेटर नोएडा : प्रशांत गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शारदा यूनिवर्सिटी ने एशिया के प्रभावशाली युवा में अपना नाम दर्ज करा कर जिला तथा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है| यह पुरस्कार सिंगापूर कन्वेंशन सेण्टर में एशिया के जाने माने प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच दिया गया| एशिया के मुख्य ब्रांड तथा मुखिया 2017 के लिए भिन्न भिन्न वर्गों के लिए एशिया के कई देशों के प्रतिष्ठित कंपनिओं के मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्तर के लोगों का नामांकन लिया गया था| इसके अतिरिक्त 40 वर्ष से कम उम्र होना भी एक मापदंड था| उक्रेन के राजदूत दमित्रो सेनिक, कज़ाकिस्तान के मंत्री फ़ाइज़राक्छ्मण कसेनोव, कुतर के सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल -फूहाईड इत्यादि के मौजूदगी में शारदा ग्रुप के प्रशांत गुप्ता को नवाजा गया| श्री गुप्ता को उनके आईटी तथा शिक्षा जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया|

इस प्रतियोगिता को प्राइस वाटरहाउस कूपर्स के तत्वाधान में आयोजित किया गया| यह पुरे विश्व में अपने ऑडिट के लिए जाना जाता है | उनके द्वारा एशिया के १०० से अधिक ब्रांड तथा बिज़नेस घराना को इस प्रतिष्ठित इनाम के लिए नामांकित किया गया था|

शारदा समूह के लिए गर्व की बात है की इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना गया| विश्वविधालय के सभी प्रबंधक , अधिकारीयों ने प्रशांत गुप्ता को बधाई दिया| चांसलर पी के गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा है की भविष्य युवाओं का ही है, नए तकनीक को समय के साथ अपनाना ही होगा|

यह भी देखे:-

दर्दनाक :सड़क हादसे में माँ-बेटी की मौत
क्षेत्रीय युवाओं के लिए कंपनियों में 40% हिस्सेदारी सुनिश्चित करवा कर तेजपाल नागर ने किया है, ऐतिहास...
कल का पंचांग, 5 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जनपद गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर व्यापार मंडल ने मनाया सेवा और समर्पण का उत्सव
गलगोटिया विश्वविद्यालय में अफ्रीका दिवस की धूम, सांस्कृतिक रंगों से सजी वैश्विक एकता की मिसाल
योग और स्वास्थ्य, सिंह - गर्जनासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
मोटरसाइकिल में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, हुआ धमाका
सड़क हादसे में अफ़्रीकी मूल के छात्र की मौत
उत्तर प्रदेश : पेट्रोल 94.94 और डीजल 86.89 रुपये प्रति लीटर, दीपावली उपहार
भारतीय कुर्मी महासभा ने ग्रेटर नोयडा वेस्ट में गर्मी में राहत के लिए किया शरबत वितरण
सेवा के साथ आर्थिक मदद को भी आगे आई नोएडा पुलिस, घायल स्वीटी के लिए पुलिसकर्मी देंगे 1 दिन का वेतन
श्री धार्मिक रामलीला पाई 1  : शिव पार्वती का विवाह देख मन्त्रमुग्ध हुए दर्शक, विधायक तेजपाल नगर ने क...
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
हिंदी पर हमें गर्व है
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक लेखन पर विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन