GIMS ग्रेटर नोएडा में भव्य योग दिवस समारोह संपन्न, 10 दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ सफल समापन

ग्रेटर नोएडा, 21 जून 2025। गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के अकादमिक ब्लॉक में आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता के संरक्षण और भाजपा की प्रवक्ता अनिला जी की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह कार्यक्रम 10 दिवसीय योग सत्र के सफल समापन के रूप में मनाया गया, जिसमें संस्थान के मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल विभाग के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. भारती भंडारी राठौर, विभागाध्यक्ष (फिजियोलॉजी) द्वारा किया गया। उन्होंने सुबह 7:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों, फैकल्टी सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया तथा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में योग को संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी बताया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, जिससे न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक सुदृढ़ता और उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।

निदेशक ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने भी अपने उद्बोधन में योग को जीवन की संजीवनी बताया और सभी को इसे नियमित अभ्यास में लाने की प्रेरणा दी।

इसके उपरांत प्रमाणित योग विशेषज्ञ श्री दीपेश बर्तवाल और सुश्री कल्पना धस्माना के निर्देशन में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अनुशासन और एकाग्रता के साथ योगाभ्यास कर सामूहिक ऊर्जा का अनुभव किया।

विशेष रूप से सुबह 8:00 बजे सभी प्रतिभागियों ने विश्व रिकॉर्ड के अंतर्गत मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया।

इस आयोजन में कुल 40 फैकल्टी सदस्य और 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। योग दिवस समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें योग के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और सामूहिक कल्याण व एकता की भावना को बल मिला।

समापन अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों को उनके योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी देखे:-

अमर शहीद दरियाव सिंह जी की 213 वीं जयंती पर विशाल दंगल का आयोजन
चीन की चाल: भारत के साथ सीमा गतिरोध के बीच तिब्बतियों की भर्ती के लिए चलाया अभियान
THE HIGHWAY FASHION WEEK SEASON 4 में डिज़ाइनर दिखायेंगे प्रतिभा की झलक
ग्रेटर नोएडा में दूसरा जीआई मेला भारत 23 का आगाज़
UP में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी की जीत नहीं, ओवैसी का छलका दर्द; सपा पर हमलावर
Mother Sparsh Brings a New Unique Product Tummy Roll On
वरदान मल्टीस्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर आयोजित
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : मरीजों की संख्या में इजाफा, देखें पूरी रिपोर्ट
शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत 
कोविड वैक्‍सीन : 2022 की पहली तिमाही तक बच्‍चों के लिए आ जाएगी कोवोवैक्स
यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले- मैं योगी के साथ था, साथ हूं और साथ रहूंगा
लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर सख्त गौतमबुद्ध नगर पुलिस
धमकी: '14 अगस्त तक मुजाहिदों को छोड़ दो, वरना ..............................अंजाम भुगतने के लिए तैया...
गोल्डन लायंस क्लब ने जरूरतमंद बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित किया 
ग्रेटर नोएडा में "विजयादशमी पर शस्त्र पूजन एवं वर्तमान परिस्थितियां" पर राष्ट्रचिंतना गोष्ठी का आयोज...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ वांटेड बदमाश गिरफ्तार