मोबाइल शॉप के नौकर ने रचा चोरी का जाल, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, 18 महंगे स्मार्टफोन बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 18 महंगे मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रितिक पुत्र राजेश (18 वर्ष) निवासी सहसवान, बदायूं (हाल निवासी सलारपुर, सेक्टर-39 नोएडा) और अमन पुत्र सुआलाल (19 वर्ष) निवासी डहरपुर, बदायूं (हाल निवासी ग्राम बरौला, सेक्टर-49 नोएडा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रितिक एक मोबाइल शॉप पर नौकर के रूप में काम करता था। उसने अपने दोस्त अमन के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की योजना बनाई। 16 जून को दुकान बंद करते समय रितिक ने अमन को चोरी-छिपे अंदर घुसा दिया और दुकान की चाबी मालिक के किरायेदार को सौंप दी। देर रात 1:30 बजे अमन दुकान के बगल की सीढ़ियों से बालकनी के सहारे नीचे उतरा और 18 मोबाइल फोन से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। अमन ने बताया कि वह टोस्ट डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता है और रितिक का करीबी दोस्त है। रितिक ने उसे दुकान से मोबाइल चोरी करने का प्लान बताया, जिसमें जल्दी पैसे कमाने की लालच में वह शामिल हो गया।

पुलिस ने चोरी किए गए सभी मोबाइल फोन चार्जर, केबल, पिन और वारंटी कार्ड सहित बरामद कर लिए हैं। बरामद मोबाइल फोनों में Motorola Edge, OPPO Reno, OPPO F29, Vivo Y300, Vivo V40e, Vivo V50 और moto g 85 5G जैसे महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। साथ ही एक हरे रंग का Tommy Hilfiger बैग भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 0199/2025 धारा 306, 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-49 पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

यह भी देखे:-

ऑडी कार से बुजुर्ग को टक्कर मारने वाला चालक साथी समेत गिरफ्तार
व्यापरी से रंगदारी मांगने वाले दुजाना गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
प्रॉपर्टी सेल परचेज की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश, चार ठग गिरफ्तार
सेक्टर-82 पॉकेट-7 में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला, प्राधिकरण की लापरवाही ...
बड़ी कार्यवाही: अवैध हुक्का बार पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा, आठ गिरफ्तार
मोबाईल लूट कर भाग रह बदमाशों को पब्लिक ने दबोचा
रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
विकास उत्सव मेले में कोकोब फरीद बैंड और नुक्कड़ नाटक ने बिखेरा रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
ग्लोबल महाविद्यालय में रही शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले  बुलंद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का अपहरण कर फेंका, ग्राम प्रधान के अपहर...
छह साल से पुलिस को थी हत्यारे की तलाश, आज हुआ गिरफ्तार , 50 हज़ार का था ईनाम
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान, कमरे से मिला शव और खून से सने कपड़े
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया