ग्रेटर नोएडा के यू-टर्न रेस्टोरेंट में शुरू हुई फिल्म “गौदान की पुकार” की शूटिंग, गौ माता के संरक्षण का संदेश देगा सिनेमा

ग्रेटर नोएडा।
गौ माता के संरक्षण और कल्याण को समर्पित फिल्म ‘गौदान की पुकार’ की शूटिंग ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित यू-टर्न रेस्टोरेंट में शुरू हो गई है। इस फिल्म का उद्देश्य न केवल गौ माता की महत्ता को उजागर करना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है।

फिल्म का निर्माण कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मुंबई के चर्चित कलाकारों की टीम कार्य कर रही है। फिल्म की प्रेरणा मथुरा स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति से मिली है, जो लंबे समय से गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है।

यू-टर्न रेस्टोरेंट के संचालक प्रमोद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म गौ माता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, कृषि और पर्यावरण में उनकी भूमिका को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि, “आज के समय में समाज को यह समझाने की जरूरत है कि गाय केवल पूजनीय नहीं, बल्कि हमारी जैविक समृद्धि की आधारशिला है। यही संदेश इस फिल्म के माध्यम से दिया जाएगा।”

फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं का मानना है कि ‘गौदान की पुकार’ एक सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का माध्यम बनेगी, जो दर्शकों के दिलों को छूते हुए एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उजागर करेगी।

ग्रेटर नोएडा के नागरिकों में इस अनूठी पहल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी देखे:-

महिला डॉक्टर आत्महत्या प्रकरण के विरोध में कल ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पतालों में ओपीडी कार्य बंद, आ...
कल का पंचांग, 6 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
गांव की समस्याओं के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन
वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न, पत्रिका मंजूषा का विमोचन
80 कोविड टीका लगाए, 5 कोविड मरीजों को दवा किट वितरण 
गौतम बुद्ध नगर: दिव्यांगजन को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल पाने का मौका, अब ऑनलाइन करें आवेदन
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
इस दिवाली 80 फ्लैट खरीदार अपने घर में जला सकेंगे खुशियों के दीप
गौतम बुद्ध नगर में "हर घर तिरंगा" अभियान के तीसरे चरण की तैयारियों पर समीक्षा बैठक सम्पन्न
धार्मिक स्थल के तोड़ने की फर्जी सूचना पर पुलिस हुई परेशान
गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन करने वाले गलगोटियास विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का भव्य स्...
एसएसपी लव कुमार ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
दर्दनाक: रेलवे के हाईटेंशन तार का करंट हाइवा में उतरा, काम कर रहे हेल्पर की मौत
More Hypermarket launched in Omaxe Connaught Place, Greater Noida
चौकी प्रभारी ने परिवार से बिछड़ी तीन वर्षीय माही  को परिजनों से मिलाया