ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन 30 जून तक अनिवार्य, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई – जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी

गौतम बुद्ध नगर, 19 जून 2025।
जिले में सभी आंगनवाड़ी लाभार्थियों का ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन 30 जून 2025 तक हर हाल में पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पूनम तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार यह कार्य केंद्र की प्राथमिकता में शामिल है और समय सीमा में पूरा न करने पर संबंधित लाभार्थियों को पुष्टाहार से वंचित कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढील की अनुमति नहीं है। बार-बार निर्देश देने के बावजूद जो भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्य में लापरवाही बरत रही हैं, उनके खिलाफ मानदेय रोकने जैसी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भविष्य में लापरवाही सामने आने पर संबंधित कार्यकर्ताओं की सेवा भी समाप्त की जा सकती है।

सीडीपीओ और डीपीओ स्तर से लगातार फील्ड विज़िट की जा रही हैं ताकि इस कार्य की निगरानी और समय पर प्रगति सुनिश्चित की जा सके। पूनम तिवारी ने कहा कि, “ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी दक्षता बढ़ाने का माध्यम है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह इसे समय पर पूर्ण कराएं।”

उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्य को गंभीरता से लें और 30 जून से पहले इसे हर हाल में पूरा करें, ताकि कोई भी लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।

यह भी देखे:-

अर्जुन पुरस्कार सम्मान मिलने पर वरुण भाटी के गांव जमालपुर में मनाई गई खुशियां
 भारतीय नव वर्ष स्वागत उत्सव के तहत "उमंग" ,  21-22 मार्च को 
दादरी में विकास की बयार: 50 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
30 छात्रों को मिला सुनहरा करियर अवसर, GNIOT और Veridian Tech के बीच MoU पर हस्ताक्षर
Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों की रिपोर्ट करें — सुरक्षित औषधि उपयोग की दिशा में एक कदम
गौतम बुद्ध नगर में विधिक साक्षरता शिविर और खेल प्रतियोगिता का आयोजन
अग्रोह्य धाम में समर्पित किया श्री महाराजा अग्रसेन भवन के उद्घाटन का प्रथम निमंत्रण
यमुना सिटी में ट्राम दौड़ाने की तैयारी, यमुना प्राधिकरण कराएगा स्टडी
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : प्रभु राम ने खाए शबरी के जूठे बेर
घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न
किसान एकता संघ की मांग , बिना शर्त रिहा हों किसान
ग्रेटर नोएडा में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक उत्सव 'बोधोन' का आयोजन
किसानों ने ग्रेनो प्राधिकरण के दूसरे गेट को भी जाम किया
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
राजपूत करणी सेना ने संगठन का किया विस्तार, 28 दिसंबर को विशाल हिंदू जन जागरण पैदल मार्च