सरिया के खरीद फरोक्त में की जा रही थी टैक्स की चोरी, सेल्स टैक्स विभाग व पुलिस ने पकड़ा

ग्रेटर नोएडा : इकोटेक प्रथम कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक स्टील फर्म में सेल्स टैक्स विभाग व पुलिस की सयुंक्त टीम ने छापेमारी करते हुए टीम ने सरिया के खरीद फरोख्त में 24 लाख के टैक्स चोरी पकड़ी। कंपनी के मालिक ने तुरंत टैक्स को जमा कराया। इसके अलावा बिसरख कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिलक गांव में स्थित गोदाम में भी छापेमारी की जिसमें 30 टन सरिया टैक्स चोरी का बरामद किया है।

सेल्स टैक्स की टीम व पुलिस की संयुक्त टीम ने इकोटेक प्रथम कोतवाली क्षेत में स्टील फर्म पर देर रात 3 बजे छापेमारी की कार्रवाई की है। एसपी प्रभारी व क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि सेल्स टैक्स की टीम की सूचना पर दो जगहों पर छापेमारी की गई है। एक छापेमारी इकोटेक प्रथम कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्टील फर्म में छापेमारी की गई है जिसमें सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने लगभग 95 टन 42 किलोग्राम सरिया बिना किसी बिल व कागजात के पाया गया है। सेल्स टैक्स की टीम ने इस पर फर्म के मालिक को कुल 24 लाख की पैनाल्टी लगा दी। इस छापेमारी के बाद मालिक की तरफ से बैंक में 24 लाख की पैनाल्टी भर दी गई। इधर दूसरी तरफ बिसरख कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिलक गांव में स्थित एक गोदाम में रख 30 टन सरिया बरामद किया है। फर्म का मालिक सपा नेत्री का रिश्तेदार है .

एसपी प्रभारी व क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि सेल्स टैक्स की टीम की सूचना पर फर्म में पुलिस मुहैया करवा दी गई है छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

यह भी देखे:-

ग्राम सलारपुर में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया निरीक्षण
कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर जुटे किसान, विशाल पंचायत का आयोजन
हाईकोर्ट की चेतावनी : ये दिल्ली है...यहां गैर कानूनी काम न करे यूपी पुलिस
विद्यालय वाहनों की सुरक्षा को लेकर गौतमबुद्धनगर प्रशासन सख्त, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेताव...
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने की साईट - 5 थाना पुलिस की अपील
गरीब निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन संपन्न
ग्रेटर नोएडा : दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ गया सारा परिवार
अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी पर आई.टी.एस. कॉलेज में निबंध, वाद-विवाद और कविता प्रतियोगिताएं
डॉक्टर विकास प्रधान बने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
निवास प्रोमोटर्स ने 7 रेरा शिकायतकर्ताओं के साथ आपसी सहमति से वसूली प्रमाण पत्रों का समाधान किया
गौतम बुद्ध नगर: हिन्दू युवा वाहिनी ने दीप प्रज्वलित कर मनाई प. दीनदयाल जयंती
द्रोण मेले में शुरू हुआ कबड्डी टूर्नामेंट, रीलखा टीम की शनदार जीत
यूपी एसटीएफ ने चीनी साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्...
ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट में लगी आग
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 19 मार्च को होगा किसान दिवस