विकसित भारत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ज़रूरी: राष्ट्रचिंतना की 28वीं गोष्ठी में उठी बुलंद आवाज

  • कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में “विकसित भारत–स्वास्थ्य सेवाएं” विषय पर हुई विचार गोष्ठी

ग्रेटर नोएडा, 15 जून 2025।
आज रविवार को कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के सभागार में राष्ट्रचिंतना ग्रेटर नोएडा द्वारा 28वीं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बार की गोष्ठी का विषय था “विकसित भारत – स्वास्थ्य सेवाएं”, जिसमें चिकित्सा, नीति, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े अनेक प्रबुद्ध वक्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रो. विवेक कुमार ने गोष्ठी का संचालन किया और सभी उपस्थितजनों को प्राणायाम कराते हुए कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया।

राष्ट्रचिंतना ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष राजेश बिहारी ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” विजन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना समय की मांग है। इसमें युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि आपसी सहयोग और समर्पण से ही राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवा में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

वरिष्ठ चिंतक गजानन माली ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज नीति आयोग ‘स्वस्थ भारत, सुरक्षित भारत, शिक्षित भारत’ जैसे नए आयाम स्थापित कर रहा है, जो विकसित भारत की नींव हैं।

मुख्य वक्ता डॉ. वी. पी. सिंह ने अपने प्रेरणास्पद विचारों में कहा, “विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा स्वयं से होनी चाहिए। चिकित्सा सुधार की शुरुआत व्यक्ति स्वयं से करे। भारत में स्वास्थ्य संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत है इनका बेहतर इस्तेमाल करने की। आयुष्मान भारत कार्ड और स्वास्थ्य बीमा आज हर नागरिक की आवश्यकता है।”

उन्होंने रोबोटिक सर्जरी, कृत्रिम बुद्धिमता और नई तकनीकों का उल्लेख करते हुए कहा कि भविष्य में तकनीक महत्वपूर्ण होगी, लेकिन मानव चिकित्सक का स्थान कोई नहीं ले सकता।

गोष्ठी के समापन पर राष्ट्रचिंतना की उपाध्यक्षा डॉ. आरती शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महासचिव डॉ. नीरज कौशिक, विंग कमांडर आर. एन. शुक्ला, राजेंद्र सोनी, डॉ. ए. के. सिंह, कौशल गुप्ता, भोला ठाकुर, महेंद्र उपाध्याय, अजय सिंह, संगीता वर्मा, डॉ. बी. के. श्रीवास्तव, मेघा, इंजीनियर रविंद्र पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

नवजीवन इंटर कॉलेज में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन वैज्ञानिकता जागरूकता अभियान आयोजित
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसानो के धरने को हुए 100 दिन
रायन एनुअल एथलेटिक मीट 2026
वेलेनटाईन डे का विरोध शुरू
समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय को मिला डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर नेशनल अवार्ड।
ईकोटेक - 3 थाना पुलिस की तत्परता से लापता बच्चे सकुशल बरामद , परिजनों ने ली चैन की सांस
शारदा विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने कम्युनिटी कनेक्ट विजिट का सफल आयोजन
कूड़े के प्रोसेसिंग और जागरूकता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया, समापन दिवस पर भक्तों ने लिया भक्ति क...
गुर्जर समाज में युवाओं के प्रेरणाश्रोत आदर्श-युवा दे रहे बिना दान-दहेज के आदर्श-विवाह की प्रेरणा
दनकौर के वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब के बच्चों ने जीते 5 मेडल, लखनऊ में आयोजित कराटे चैंपियनशिप म...
ग्रेटर नोएडा में पुष्पोत्सव 2018 का शानदार आगाज
शानदार बिजनेस इंक्वाइरी के साथ आईएचजीएफ-दिल्ली मेले के 52वां संस्करण समपन्न हुआ
पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मुहैया कराना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है : धीरेन्द्र सिंह
जी डी गोयंका में छात्रों का पुरस्कार वितरण समारोह
ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय युवा संगीत सम्मेलन कल से