मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी गिरफ्तार: विदेशी करेंसी लूट कर गोली मारकर की थी हत्या

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सेक्टर-24 पुलिस ने शनिवार को एक सनसनीखेज मुठभेड़ के बाद हत्या और ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर एक खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विदेशी व भारतीय करेंसी, अवैध शस्त्र, चोरी की मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन समेत भारी मात्रा में आपराधिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

एनकाउंटर की पूरी कहानी
14 जून को थाना सेक्टर 24 पुलिस सेक्टर-54 में एलिवेटेड रोड के नीचे चेकिंग कर रही थी कि तभी एनटीपीसी की ओर से दो संदिग्ध बाइक सवार आते दिखे। रुकने के इशारे पर वे भागने लगे, जिस पर पुलिस ने पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
घायल बदमाशों की पहचान मुकुल शर्मा (गाजियाबाद) और आकाश उपाध्याय (नोएडा) के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मकसद था विदेशी करेंसी के बहाने ठगी और लूट
गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फॉरेन करेंसी एक्सचेंज करने वाले दुकानदारों को निशाना बनाते थे। पहले किराये के मकान के बहाने ठिकाना बनाते, फिर दुकानदार को बुलाकर रुपये व करेंसी के लेन-देन का झांसा देते। जब दुकानदार करेंसी लाता, तो असलहे के बल पर लूटपाट करते और फरार हो जाते।

सैक्टर-12 में की गई ओमपाल भाटी की हत्या का भी खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 11 जून को सेक्टर-12 स्थित एक किराये के मकान में ओमपाल भाटी को बुलाया था। उसे कनाडाई डॉलर देने का झांसा दिया गया था। रुपये दिखाकर भरोसा जीतने के बाद जैसे ही ओमपाल ने करेंसी दिखाई, इन लोगों ने असलहे के बल पर छीना-झपटी की। विरोध करने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गए।

ठगी का मास्टरमाइंड बना था खुद का पिता
मुकुल शर्मा का पिता अजय कुमार शर्मा उर्फ अज्जू ही गिरोह का मास्टरमाइंड था। घटना के बाद उसने अपने बेटे और अन्य आरोपियों को दिल्ली भाग जाने और सबूत मिटाने की सलाह दी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस गिरोह ने 14 मई को गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में भी एक विदेशी मुद्रा एक्सचेंजर से 8,000 दिरहम की ठगी की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

1. अजय कुमार शर्मा उर्फ अज्जू, उम्र 48, वसुंधरा, गाजियाबाद

 

2. मुकुल शर्मा, उम्र 25, वसुंधरा, गाजियाबाद (घायल)

 

3. आकाश उपाध्याय, उम्र 24, सेक्टर-20 नोएडा (घायल)

 

4. आर्यन यादव, उम्र 25, मोहन गार्डन, दिल्ली

 

बरामद सामान

चोरी की मोटरसाइकिल

पिस्टल व तमंचा मय कारतूस

₹4,00,000 नकद (भारतीय मुद्रा)

9,900 कनाडाई डॉलर (कीमत लगभग ₹6.27 लाख)

30 दिरहम (UAE मुद्रा)

खून से सने कपड़े, दो मोबाइल फोन

लूट में प्रयुक्त दो बैग

 

आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों मुकुल शर्मा और आकाश उपाध्याय पर पहले से ही हत्या, लूट और अवैध शस्त्र रखने जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का सराहनीय प्रयास
सेक्टर-24 थाना पुलिस की तत्परता से न सिर्फ हत्या के मामले का खुलासा हुआ, बल्कि ठगी के बड़े गिरोह पर भी शिकंजा कसा गया। पुलिस अब इनके अन्य सहयोगियों और ठगी के मामलों की भी गहन जांच कर रही है।

यह कार्रवाई नोएडा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिसने पेशेवर अंदाज में खतरनाक अपराधियों को धर दबोचा और आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया।

यह भी देखे:-

सीजीएसटी कमिश्नर पर लगा अवैध वसूली का आरोप, सीबीआई ने दबोचा
युवती की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप नगदी और कीमती सामान चोरी
 सिगरेट पीने को लेकर छात्रों के दो  गुटों में विवाद, 9 गिरफ्तार
रेस्टोरेंट में खाना खाने आये दोस्तों पर चाक़ू से हमला, तीन घायल , एक नाजुक
दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक घायल, दो गिरफ्तार, अवैध असलहा और लूटी सामग्री बरामद
नोएडा पुलिस की कार्रवाई की एनआरआई ने की प्रशंसा
रिश्ते हुए तार-तार, मुआवजे को लेकर पिता- भाई पर लगा हत्या का आरोप
पशु चोरों का आतंक, एक रात में आधा दर्जन भैंस चोरी
इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 3 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
11 दूल्हे लूटने के बाद 12वें दूल्हे की तलाश में जुटी फ्रॉड दुल्हनियां गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए दो शातिर कैब लूटेरे, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
बिलासपुर : दुकानों के ताले टूटे, गुस्साए व्यापारियों ने किया पुलिस चौकी का किया घेराव
सूरजपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को किया गितफ़्तार
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 7.66 करोड़ की ठगी, कंपनी संचालक से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की
रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व बेटे को मारी गोली, हालात नाजुक