आईईसी कॉलेज में स्नातक दिवस समारोह का भव्य आयोजन

  • कुलपति प्रो. जे. पी. पांडे ने वर्चुअल माध्यम से दिया दीक्षा उपदेश, श्रेष्ठ छात्रों को स्वर्ण व रजत पदक से किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा, 14 जून।
नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्नातक दिवस – 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सत्र 2023-24 के स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि एकेटीयू लखनऊ के कुलपति प्रो. जे. पी. पांडे वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और विद्यार्थियों को दीक्षा उपदेश देते हुए जीवन में समय प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समय का प्रभावी प्रबंधन सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर एस. पी. सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना चाहिए। खेलों से जुड़कर व्यक्ति न केवल अनुशासित रहता है, बल्कि जीवन में ऊर्जा और प्रेरणा भी बनी रहती है।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. नवीन गुप्ता ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार ने सभी उपाधिधारकों को शपथ दिलाई, वहीं निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में फार्मेसी निदेशक प्रो. भानु प्रताप सिंह सागर, प्रो. बी. शरण सहित अन्य प्राध्यापक, अधिकारीगण, छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण व रजत पदकों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर को सफल बनाने में प्रो. विपिन कुशवाहा (रजिस्ट्रार एवं मुख्य संयोजक), प्रो. राजकमल, प्रो. अमृता सिंह, प्रो. नैमपाल सिंह, प्रो. शरद माहेश्वरी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

यह भी देखे:-

एच्छर में चल रही 7 दिवसीय श्री राम कथा का समापन,कल प्रात: 12 बजे से चलेगा भंडारा
जलभराव के स्थायी समाधान के लिए सड़क पर उतरे ग्रेनो के सीईओ
इंडिया एक्सपो मार्ट में ‘मनी अल्फा 360° समिट 2026’ का भव्य आगाज़, वित्तीय भविष्य पर मंथन शुरू
अगले 48 घंटों में दिल्‍ली से यूपी तक कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
DU Admission 2021: एंट्रेंस बेस्ड कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई तीसरे सप्ताह में हो सकते हैं शुरू
पी बी इवेंट कंपनी द्वारा करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी पहुंचे ऑटो एक्सपो, इलेक्ट्रिक वाहनों...
यूपी चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव में गठबंधन के पक्ष में नहीं कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रियंका के सामने...
नन्हक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर ने मनाया गणतंत्र दिवस
अवैध कॉलोनियों पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही
INDIA Alliance Meeting: INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में संपन्न, जल्द ही तय होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूल
Covid 19 Vaccination: 11 अप्रैल से सरकारी और निजी कर्मचारियों को वर्कप्‍लेस पर लगाया जा सकता है टीका
मिर्ची गैंग के तीन बदमाश एनकाउंटर में घायल, एसटीएफ नोएडा का एक सिपाही भी घायल
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी ने महिला दिवस पे महिलाओं को "वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स" से किया सम्मान...