ओमवीर आर्य निर्विरोध बने बालाजी एनक्लेव आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, विकास कार्यों में तेजी का भरोसा

  • दादरी की प्रतिष्ठित कॉलोनी में सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी, पारदर्शी नेतृत्व का संकल्प

ग्रेटर नोएडा, 14 जून।
दादरी के प्रतिष्ठित सेक्टर बालाजी एनक्लेव की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान ओमवीर आर्य एडवोकेट को आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष राजपाल नागर ने की, जबकि संचालन निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व एडीजीसी (राजस्व) राजकुमार आर्य ने किया।

नए पदाधिकारियों में सुरेश भगत उपाध्यक्ष, विनोद अधाना सचिव और रमेश बंसल कोषाध्यक्ष बनाए गए। साथ ही कार्यकारिणी में भगवत भाटी, किरणपाल नागर, जगदीश फौजी, सुबोध ठाकुर, महेंद्र सिंह एडवोकेट, कंछी वर्मा, जितेंद्र नागर, इंद्र नागर, मनोज गर्ग और कमल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल किए गए।

इस मौके पर बलराज नागर, अशोक भाटी, राकेश भाटी, राजसिंह नागर, जयसिंह भाटी, मुन्नालाल शर्मा, मनोज भाटी एडवोकेट, कुलदीप सिंह और अन्य लोगों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था, पार्कों की देखरेख, जलनिकासी, और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। स्थानीय नागरिकों ने नई टीम से इन समस्याओं पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमवीर आर्य ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व देंगे। उन्होंने बालाजी एनक्लेव को एक आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

यह भी देखे:-

लॉयड फार्मेसी संस्थान में "नियुक्ति 9.0" जॉब फेयर, देशभर से आए छात्रों को मिला सुनहरा अवसर
सेक्टर बीटा 1 में RWA चुनाव के रास्ते साफ, DM और डिप्टी रजिस्ट्रार की निगरानी में होंगे चुनाव
आईटीएस कॉलेज में माता की चौकी , "जय माता दी" के जयकारे से गूंजा कैम्पस
27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद, किसान संगठन ने जारी की गाइडलाइन
ग्रेटर नोएडा पुष्पोत्सव 2026 में सहज योग शिविर बना विशेष आकर्षण
पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में ग्रहणों प्रेस क्लब ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
ग्रेनो वासियों की मांग, हाथरस में गैंगरेप का शिकार  हुई बेटी के हत्यारों को फांसी पर लटकाओ 
दर्दनाक : कार-ट्रैक्टर में टक्कर, माँ-बेटे की मौत 
श्री द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज ने   24 वॉ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया
दर्दनाक: खूनी कैंटर ने पुत्र की ली जान , पिता घायल
समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार
संघ का शताब्दी वर्ष: ग्रेटर नोएडा में 8000 स्वयंसेवकों ने विजय दशमी पर दिया समाज निर्माण का संदेश
यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर का सफर सिर्फ सात मिनट में होगा तय
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जानिए गौतमबुद्ध नगर में कितना रहा मतदान प्रतिशत 
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के कई चौकी प्रभारियों का तबादला
डॉ. विनोद "प्रसून" महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण मंडल, "बालभारती" पुणे में भाषा विशेषज्ञ के र...