World Blood Donor Day पर अग्रसेन भवन में रक्तदान का जज़्बा, 60 यूनिट रक्त एकत्र

  • महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, पहली बार 10 युवाओं ने किया रक्तदान

ग्रेटर नोएडा, 14 जून।
श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 60 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्र किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा और रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सहयोग से संपन्न हुआ।

समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने जानकारी दी कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने जोश और उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस शिविर में समिति और दोनों क्लबों के सदस्यों के साथ-साथ महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। खास बात यह रही कि 10 नौजवानों ने पहली बार रक्तदान कर समाजसेवा में कदम बढ़ाया।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि यह शिविर गौतमबुद्धनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि एकत्रित प्रत्येक यूनिट रक्त से तीन मरीजों की जरूरत पूरी की जा सकती है, जिससे कई जिंदगियों को नया जीवन मिल सकेगा।

रक्तदाताओं में ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित गोयल, ऋषि अग्रवाल, अनिल सिंघल, गिरीश जिंदल, सुरेन्द्र तायल, अंकुर जैन, विनय गोयल, अतुल जिंदल, सतीश कुमार, नितिन बंसल, अंजलि बंसल, कोमल बंसल, कुलदीप शर्मा, जितेंद्र चौहान, नरेंद्र नागर समेत दर्जनों सदस्य शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त नवीन जिंदल, कपिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रविंद्र गर्ग, विकास गर्ग, विजय अग्रवाल, कपिल गर्ग, मंजीत सिंह, के.के. शर्मा सहित अन्य लोग भी शिविर में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

इस रक्तदान शिविर ने समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त किया, जो दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

यह भी देखे:-

डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा , गौतमबुद्ध ज़िला डान्स स्पोर्ट्स ए...
चाकू से हमला करने वाला वांटेड आरोपी गिरफ्तार, दादरी पुलिस की तेज कार्रवाई
जन अयोग्य योजना के 60 कार्ड बनाए : राकेश ठाकुर
शारदा विश्वविद्यालय ने मनाया 29वां स्थापना दिवस और विश्व अल्पसंख्यक दिवस, सम्मानित किए गए कई प्रमुख ...
जलपुरा में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया
बच्चों ने पेपर क्विलिंग आर्ट के माध्यम से बनाई सुंदर राखियां
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे यो यो हनी सिंह, दर्ज है घरेलू हिंसा का मामला
कल का पंचांग, 29 अक्टूबर 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
धनतेरस पर समसारा विद्यालय में दीपावली पूजन व दीपदान समारोह, इस्कॉन भजनों से गूंजा परिसर
राजेश जैन को अटल गौरव सम्मान से नवाजा गया, सामाजिक सेवाओं के लिए मिली सराहना
ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत
यूपी चुनाव 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जल्द होगी घोषणा
कड़ाके की ठंड में मानवता की गर्माहट: ईएमसीटी ने ईएसआई अस्पताल में जरूरतमंद भर्ती मरीजों को बांटे कंब...
किसानों ने किया अन्ना सत्याग्रह रथ यात्रा का स्वागत
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "उद्यमिता और नवाचार को करियर के रूप में अपनाने" पर प्रेरणादायक कार्यशाल...
दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज होते वकीलों ने समाप्त किया हड़ताल