संपूर्ण समाधान दिवस : मौके पर कराया गया समस्या का निस्तारण

ग्रेटर नोएडा। जनता की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 128 शिकायतें दर्ज हुई और 12 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निस्तारण संभव कराया गया।

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत के द्वारा की गई जहां पर जनता की 24 शिकायतें दर्ज हुई और तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसी प्रकार दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार के द्वारा आयोजित करते हुए जनता की समस्याओं को सुना गया। यहां पर 39 शिकायतें जनसामान्य के द्वारा दर्ज कराई गई और 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया। जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी न्यायिक ए के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जहां पर 64 शिकायतें दर्ज हुई और 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। जेवर में जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लिया गया।

यहां पर उप जिलाधिकारी जेवर राजपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस जोशी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारीगण, सदर में उप जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना गया। तीनों तहसीलों में अध्यक्षता कर रहे अधिकारियों के द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्राप्त शिकायतों पर सभी अधिकारीगण गुणवत्तापरक रूप से निर्धारित समय अवधि के भीतर निस्तारण करते हुए निस्तारण की रिपोर्ट तहसीलों में उपलब्ध कराएंगे वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ता को भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के संबंध में अवगत कराया जाएगा ।

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाई
राम-ईश इंस्टीट्यूट में मनाया गया 5वाँ राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस...
कल का पंचांग, 17 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आशु पहलवान घंघोला बने किसान कामगार मोर्चा सदर तहसील अध्यक्ष
डिजिटल शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: गौतमबुद्ध नगर एमएलसी नरेन्द्र सिंह भाटी ने मेडिकल छात्रों ...
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में "एलुमनाई टॉक" आयोजित: छात्रों को उद्योग से जुड़ी नई दिशा मिली
ग्रेनो के छह और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की पहल, 24 करोड़ के टेंडर जारी
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोज...
भू-माफिया के खिलाफ डीएम सुहास एल वाई की बड़ी कार्यवाही, 400 करोड़ की अवैध कब्जेदारों का नाम खारिज कर र...
परिचौक मेट्रो से सवारी बैठाकर महिला से लूट का प्रयास, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : G20 के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचा विद्यार्थियों का दल
"भारत दुनिया का सबसे सुंदर गुलदस्ता "Interfaith सर्वधर्म समभाव"
विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को सख्त निर्देश
ग्रेटर नोएडा के लड़के ने बनाया सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कौन हैं सिदक दीप सिंह
गौतमबुद्ध नगर में सभी निजी कंपनियों को शी-बॉक्स पोर्टल पर पंजीकरण के निर्देश
गंदगी से भरा नाला बना परेशानी का सबब