अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा यूपी टूरिज्म: योगी सरकार की योजनाओं से पर्यटन को मिले पंख, रिकॉर्ड तोड़ रहा आंकड़ों का ग्राफ

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयासों का नतीजा है कि राज्य का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। WTTC की रिपोर्ट के अनुसार भारत का पर्यटन क्षेत्र 2025 तक 22 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक भागीदारी और 48 मिलियन रोजगार तक पहुंच सकता है, जिसमें यूपी की भागीदारी अहम होगी।

अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, कुशीनगर, नैमिषारण्य जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। 4560 करोड़ रुपये की लागत से 272 मार्गों का विकास, हेलीपोर्ट सेवा, शोध संस्थान, थीम पार्क और वेद अध्ययन केंद्र जैसे प्रोजेक्ट धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं।

पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और अनुभव को प्राथमिकता देते हुए सरकार रामायण, बौद्ध, कृष्ण ब्रज, शक्तिपीठ और जैन सर्किट समेत कई सर्किट विकसित कर रही है। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम, विंध्यधाम कॉरिडोर, अयोध्या शोध संस्थान जैसे बड़े प्रोजेक्ट राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहे हैं।

2023-2024 के पर्यटक आंकड़े इसका प्रमाण हैं—अयोध्या में 5.76 करोड़ से बढ़कर 16.44 करोड़, काशी में 10.18 से 11 करोड़, और मथुरा में 7.79 से 9 करोड़ पर्यटकों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं 2025 के महाकुंभ से जुड़े अनुमान दर्शाते हैं कि यह वर्ष पर्यटन के लिहाज से एक नया इतिहास रच सकता है।

यह भी देखे:-

पुलिस व आरआरएफ पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
उत्तर प्रदेश में 15 एसडीएम के तबादले
उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी ....पढ़ें पूरी खबर
किशोरी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहभागी है ''उ0प्र0 किशोरी बालिका योजना''
महाराजा अग्रसेन ने समाज को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्रवाद का संदेश दिया - राकेश गर्ग
सीनियर रिपोर्टर नंदगोपाल वर्मा बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव 
अब इंतजार नहीं, सीधे मिलेगा लाभ: योगी सरकार ने पारिवारिक लाभ योजना को बनाया और पारदर्शी व तेज
महाकुंभ में स्वच्छता का नया मॉडल: एप से मिलेगा गंदे टॉयलेट्स का फीडबैक, चंद मिनटों में होगी सफाई
दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
UP RESULT 2017 - गौतमबुद्धनगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा
महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने की बैठक
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया सावित्री हत्याकांड का आरोपी , 50 हज़ार का था ईनाम
व्यापारियों संग पुलिस बैठक में समस्या समाधान व चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर जोर
किसान एकता संघ ने किसान नेता जतन प्रधान घरबरा को श्रद्धांजलि अर्पित की
यूपी रेरा ने NIET, ग्रेटर नोएडा में 22वां रियल एस्टेट एजेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया
बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारों से सुसज्जित प्रदेश में स्कूल चलो अभियान प्रारम्भ