सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया दौरा

ग्रेटर नोएडा। देश के सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक आईआईटीजीएनल के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में निवेश के लिए सिंगापुर ने भी रुचि दिखाई है। सोमवार को सिंगापुर के एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का जायजा लिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। एनआईसीडीसी के सीईओ रजत कुमार सैनी भी प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण के दौरान साथ रहे। श्रीलक्ष्मी वीएस और प्रेरणा सिंह ने सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप और ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने टाउनशिप में सिंगापुर के निवेशकों से औद्योगिक निवेश कराने की इच्छा जाहिर की सिंगापुर सरकार के व्यापार और उद्योग मंत्रालय के सीनियर डायरेक्टर फ्रांसिस चोंग के नेतृत्व में सात सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर की दो मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने इन अधिकारियों के साथ बैठक भी की। दोनों एसीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। औद्योगिक यूनिट लगाने के लिए प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बताया। टाउनशिप में उपलब्ध औद्योगिक भूमि की जानकारी दी । प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वे सिंगापुर के निवेशकों को टाउनशिप में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, जिससे टाउनशिप में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद है। गौरतलब है कि दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत आईआईटीजीएनएल की तरफ से इंटीग्रेटेड टाउनशिप करीब 750 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई गई है। इस टाउनशिप में उद्यमी तत्काल प्लांट लगाकर काम शुरू कर सकता है। इस टाउनशिप में वर्क टू साइकिल, 24 घंटे बिजली, एलईडी लाइट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह टाउनशिप सीसीटीवी से भी लैस होगी। इस टाउनशिप की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और आईआईटीजीएनएल के प्रबंध निदेशक एनजी रवि कुमार ने कहा है कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप और ग्रेटर नोएडा, दोनों शहरों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता है। निवेशकों को हर संभव सहयोग देने की कोशिश की जा रही है। औद्योगिक निवेश से न सिर्फ इन दोनों शहरों का विकास होगा, बल्कि इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के तमाम अवसर भी उपलब्ध होंगे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी को औद्योगिक विकास मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों ने मनाया जश्न
डीएम की बैठक में फैसला: 7.23% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे स्कूल, सख्त निर्देश जारी
बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ
किसानों के आबादी विनियमावली के मसले निपटाने को समिति ने की सुनवाई
निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों के स्थानांतरण पर पुनरीक्षण अवधि तक लगी ...
गणतंत्र दिवस पर एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय समेत 12 पुलिसकर्मियों को डीजी डिस्क सम्मान
कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण पर कार्यशाला का आयोजन
दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, संसद घेराव की चेतावनी, प्रशासन सतर्क, धारा 166 भारतीय नागरिक सुरक्ष...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जापनीज सिटी बसाने की तैयारी, सेक्टर 5 A में बसेगी सिटी,जापान कई कम्पनियो...
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के डीन प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा सम्मानित
मेडिकल डिवाइस पार्क में सीएफसी का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम पर आयोजन की घोषणा
डॉ. राजेश राणा द्वारा लिखित पुस्तक "Boosts Your Mental Health with Love, Romance, Intimacy & Fir...
शराब की दुकानों के मालिक ध्यान दें: 31 मार्च तक लौटानी होगी POS मशीनें
यमुना एक्सप्रेस वे पर पिछले साल की अपेक्षा हादसों में आई कमी