ICMR और GIMS के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

  • 50 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

नई दिल्ली।
22वें विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (GIMS), ग्रेटर नोएडा के ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ICMR मुख्यालय, अंसारी नगर, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया, जिनमें ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल, स्वास्थ्य मंत्रालय की महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा, राष्ट्रीय रक्त संक्रमण परिषद (NBTC) के निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार, GIMS के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता और ब्लड सेंटर GIMS की प्रमुख डॉ. शालिनी बहादुर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

वक्ताओं ने रक्तदान को समाज के प्रति सबसे बड़ा योगदान बताया और कहा कि देश में रक्त की मांग निरंतर बढ़ रही है, जिसे केवल नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर नियमित रक्तदान करें।

इस शिविर का संचालन डॉ. सुमित अग्रवाल की टीम ने किया, जिसमें डॉ. कामिनी वालिया, डॉ. संघमित्रा पाटी और डॉ. कुलदीप निगम शामिल थे।
शिविर में 50 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उनमें से कई ने रक्तदान भी किया।
सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन न केवल रक्तदान के महत्व को रेखांकित करने वाला रहा, बल्कि समाज को प्रेरित करने वाला भी सिद्ध हुआ।

यह भी देखे:-

शहीदों की याद में 30 जनवरी को देशभर में दो मिनट का मौन
किसान आंदोलन : 7 महीने बाद आज किसान लेंगे सबसे बड़ा कदम, जानें पूरी रिपोर्ट
राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत
Taksh Bamnawat, Bestselling teen author of the month
Bengal sixth phase election: छठे चरण के प्रचार का शोर थमा, 43 विधानसभा सीटों के लिए 22 अप्रैल को पड़...
किसान सभा ने रखीं अपनी मांगें, आंदोलन सफल बनाने के लिए कई गांवों में चलाया जन-जागरण अभियान
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई उड़ान, फॉर्च्यून 500 कंपनी को आवंटित 22 एकड़ भूमि
संक्रमण के दौर में फिट रहने के लिए योग जरूरी
54 हजार एलईडी रोशनी से जगमग होंगी ग्रेनो की सड़कें
मुम्बई: संदिग्ध स्कार्पियो मे मिला धमकी भरा खत, लिखा : 'मुकेश भैया, नीता भाभी, ये तो सिर्फ ट्रेलर है...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की संख्या 200 के पार, पढ़े पूरी रिपोर्ट
UNCCD COP14 का इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर ग्रेटर नोएडा में आगाज़
जमालपुर कांड के बाद दनकौर पुलिस हुई सतर्क, लोगों से की अपराधिक घटनाओं की तुरंत जानकारी देने की अपील
महिला की मौत का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, ₹100 करोड़ मुआवज़े की मांग
Kumbh mela 2021: धर्मध्वजा स्थापना और नगर पेशवाई की तिथियां घोषित, इस दिन होगा आयोजन  
जेपी इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या सिंह हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से हुईं सम्मानित