योगी सरकार का बड़ा कदम: मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को मिला सम्मान, टैबलेट-नकद इनाम, स्किल डेवलपमेंट की भी नई पहल

लखनऊ, 12 जून।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों और राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मेधावियों को 1 लाख रुपये नकद, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया, वहीं जनपद स्तर पर अव्वल छात्रों को 21 हजार रुपये की राशि मिली। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः 75,000, 50,000 और 30,000 रुपये का इनाम मिला।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी की शिक्षा व्यवस्था में अब नकल और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। सरकार पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ युवाओं का भविष्य संवार रही है। उन्होंने बताया कि 15 जून को 60 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे, जिनमें 12 हजार बेटियां शामिल हैं।

कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए भवनों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही, टाटा नेल्को और जापानी कंपनी यासकावा के साथ एमओयू के तहत स्कूलों में रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजाइन लैब भी खोली जाएंगी। यह योजना युवाओं को स्किल और स्केल दोनों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगी।

यह भी देखे:-

राममय अयोध्या में द्वितीय वार्षिकोत्सव की भव्य गूंज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थापित की धर्मध्वज...
यूपी रेरा का 21वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पारदर्शिता और उपभोक्ता संरक्षण पर जोर
तराई वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य रूप से बनाया गया आठवा स्थापना दिवस
योगी सरकार की नई पहल: काशी, प्रयागराज, अयोध्या और सोनभद्र में इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा
महाकुंभ 2025: 24 घंटे अलर्ट पर 220 हाईटेक डिप डाइवर्स, 700 नावों से सुरक्षा का घेरा
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का कायाकल्प और किशोरियों में माहवारी जागरूकता की नई पहल
योगी सरकार की बड़ी पहल: डिजिटल होगी उत्तर प्रदेश की आठवीं आर्थिक गणना
महाकुम्भनगर, 27 फरवरी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुम्भ में चल र...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण परिवेश में आयोजित “राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय कैंपों...
ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
तेंदुए से भिड़े बच्चों को सीएम योगी ने किया सम्मानित, "अरण्य समागम" का भव्य शुभारंभ
योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल: 77 वर्षों बाद गोण्डा के बुटहनी वनटांगिया गांव में पहुंची बिजली, जीवन में...
दनकौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ग्राम अध्यक्ष बने यतेंद्र नागर
महाकुम्भ में संगम तट पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे हैं कल्पवास
महाकुंभ 2025: बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर 7 दिन में तैयार करेंगे महाकुंभ का कंट्रोल रूम